..................... The Kerala Story 2 ott release date changed know when and where to watch the film - Hindi Filmibeat

The Kerala Story 2 की ओटीटी रिलीज़ डेट में हुए बदलाव, अब जानें कब और कहां देख सकेंगे फ़िल्म

The Kerala Story 2 OTT Release: 'द केरला स्टोरी 2' काफी ज्यादा विवादों में रही और फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर लोगों ने खूब प्यार भी दिया। जल्दी ही फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म पर भी रिलीज की जाएगी लेकिन इसके रिलीज डेट में अब थोड़े से बदलाव किए जा चुके हैं।

The Kerala Story 2

कब रिलीज होगी फिल्म?

पहले तो फिल्म को 8 मई 2026 को zee5 पर रिलीज किया जाने वाला था। लेकिन अब फिल्म के रिलीज को प्री पोन किया जा चुका है और 1 मई को फिल्म रिलीज हो जाएगी। फिल्म को हिंदी के साथ-साथ तमिल, तेलुगू, मलयालम भाषा में भी देखा जा सकेगा।

फ़िल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

'द केरला स्टोरी 2' के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की बात करें तो आपको बता दें की फिल्म ने पूरी दुनिया भर में 62.353 करोड़ की कमाई की है। इसका ग्रॉस कलेक्शन 52.94 करोड़ का रहा है। फिल्म ने 88 लख रुपए से ओपनिंग की थी और इसके पहले हफ्ते में 22.90 करोड़ का कलेक्शन कर लिया।

फ़िल्म ने दूसरे हफ्ते में 17.35 करोड़ की कमाई की और तीसरे हफ्ते 11.3 करोड़ की कमाई की। चौथे हफ्ते में फिल्म ने 88 लाख की कमाई की थी। इसके बाद पांचवें हफ्ते में 31 लाख की कमाई हुई। छठे हफ्ते में 17 लाख का बिजनेस हुआ। सातवें हफ्ते में 12 लाख और आठवें हफ्ते में 6 लाख फिल्म ने कमाए थे। इस हिसाब से फिर मैं नेट कलेक्शन 52.94 करोड़ का किया।

अगर हम फिल्म के बारे में बात करें तो इसको कामाख्या नारायण सिंह द्वारा डायरेक्ट किया गया था। फिल्म के प्रोड्यूसर विपुल शाह थे। फिल्म में अदिति भाटिया, उल्का गुप्ता, अर्जुन औजला जैसे सितारे नजर आए थे। हालांकि यह फिल्म अपने कंटेंट के कारण विवादों में भी बनी रही। फिल्मों में दिखाया गया कि कैसे कुछ मुस्लिम लड़के हिंदू लड़कियों को अपने प्यार के जाल में फसाते हैं और फिर उनका धर्म परिवर्तन करवाते हैं।

जानकारी के लिए आपको बता दें कि साल 2023 में रिलीज हुई फिल्म द केरल स्टोरी का यह सीक्वल था। पहले पार्ट को भी काफी ज्यादा पसंद किया गया था और इसने भी अच्छी खासी बॉक्स ऑफिस पर कमाई की थी। पहले पार्ट में अदा शर्मा योगिता बिहानी और सिद्धि इदनानी जैसी अभिनेत्रियां नजर आई थी।

Read more about: the kerala story bollywood
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X