Buried Truth Trailer: शीना मर्डर केस का राज खोलेगी सीरीज, द इंद्राणी मुखर्जी स्टोरी का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज

Buried Truth, Indrani Mukherjee, Sheena Bora

The Indrani Mukherjee Story: Buried Truth Trailer- सच्ची घटना पर आधारित डॉक्यूमेंट्री 'द इंद्राणी मुखर्जी स्टोरी: बरीड ट्रुथ' का ट्रेलर सोमवार को जारी किया गया। यह दर्शकों को शीना बोरा की हत्या के मामले की एक झलक दिखाता है, जिसने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया था।

इंद्राणी मुखर्जी पर लगा बेटी शीना बोरा की हत्या का आरोप

इसमें इंद्राणी मुखर्जी पर अपनी बेटी शीना बोरा की हत्या का आरोप लगाया जाता है। इसके बाद जो कुछ हुआ उसने मुंबई की हाई सोसाइटी और पूरे देश को हिलाकर रख दिया, जिसने मुखर्जी और बोरा परिवारों के जीवन को हमेशा के लिए बदल दिया।

इंद्राणी मुखर्जी गिरफ्तार

इंद्राणी ने मीडिया दिग्गज पीटर मुखर्जी से शादी की थी। 2015 में उन्हें शीना बोरा की हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। गिरफ्तारी के बाद, इंद्राणी को मुंबई की बायकुला जेल में न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया था।

इन मामलों में हुई जेल

केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने मामले को अपने हाथ में ले लिया और इंद्राणी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 302 (हत्या), 201 (साक्ष्यों को गायब करना), 34 (आपराधिक साजिश), 420 (धोखाधड़ी और जालसाजी), 364 (अपहरण), 120-बी (साजिश) के तहत आरोप दर्ज किए।

सीरीज में चार एपिसोड

उराज बहल और शाना लेवी द्वारा निर्देशित, यह सीरीज अपने चार-एपिसोड के साथ चर्चित शीना बोरा मामले की जटिलताओं की जांच करती है। अमेरिका स्थित मेकमेक और इंडिया टुडे ग्रुप ने सीरीज का निर्माण किया, जिसका प्रीमियर 23 फरवरी को होगा।

इस चीजों का होगा खुलासा

जैसे-जैसे चौंकाने वाली कहानी सामने आएगी, दर्शकों को अनदेखी पारिवारिक तस्वीरें और परेशान करने वाली कॉल रिकॉर्डिंग के बारे में पता चलेगा, यह प्रत्येक व्यक्ति पर संदेह पैदा करेंगी। 'द इंद्राणी मुखर्जी स्टोरी : बरीड ट्रुथ' 23 फरवरी को नेटफ्लिक्स पर आएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X