Buried Truth Date And Time: OTT पर आ रही है शीना बोरा की मर्डर मिस्ट्री, इस तारीख को रीक्रिए होगा मौत का मंजर

The Indrani Mukerjea Story: Buried Truth Release Date And Time: पूरे देश को झकझोर कर रख देने वाला शीना बोरा मर्डर केस अब बेव सीरीज को रूप में सबके सामने आने वाला है। सच्ची घटना पर आधारित डॉक्यूमेंट्री 'द इंद्राणी मुखर्जी स्टोरी: बरीड ट्रुथ' का ट्रेलर सोमवार को जारी किया गया। इस ट्रेलर ने हर किसी की रुंह कंपा दी और अब सभी को इस सीरीज का काफी बेसब्री से इंतजार हो रहा है।
लेटेस्ट ओरिजनल डॉक्यूमेंट्री द इंद्राणी मुखर्जी स्टोरी: बरीड ट्रुथ जल्द ही स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने के लिए तैयार है। डॉक्यूमेंट्री उस मामले की गहराई से पड़ताल करेगी जो अभी भी लोगों की कल्पना को झकझोरता है। वहीं सीरीज के ट्रेनर ने भी दर्शकों को गूजबंप्स दे दिए हैं।
द इंद्राणी मुखर्जी स्टोरी की स्ट्रीमिंग डेट
एक्साइटेड दर्शको के लिए बता दें कि डॉक्यूमेंट्री 23 फरवरी से नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी। "बंद दरवाजों के पीछे, यह परिवार न केवल रहस्यों को छुपाता है। द इंद्राणी मुखर्जी स्टोरी: बरीड ट्रुथ में उस हत्या के मामले पर प्रकाश डालें जिसने एक बार पूरे देश को झकझोर कर रख दिया था, केवल 23 फरवरी को रिलीज हो रही है।" नेटफ्लिक्स ने अपने पोस्ट में इसकी जानकारी दी।
इस चीजों का होगा खुलासा
बता दें कि 29 जनवरी को नेटफ्लिक्स ने डॉक्यूमेंट्री का पोस्टर जारी किया था। चौंका देने वाले मोड़ों से भरपूर, यह डॉक्यूमेंट्री पारिवारिक रहस्यों, कॉम्प्लिकेटेड रिलेशन, दबे हुए रिश्तों और संभवतः दांव पर लगे कई मिलियन डॉलर की पड़ताल करती है।
इंद्राणी मुखर्जी पर लगा बेटी शीना बोरा की हत्या का आरोप
इसमें इंद्राणी मुखर्जी पर अपनी बेटी शीना बोरा की हत्या का आरोप लगाया जाता है। इसके बाद जो कुछ हुआ उसने मुंबई की हाई सोसाइटी और पूरे देश को हिलाकर रख दिया, जिसने मुखर्जी और बोरा परिवारों के जीवन को हमेशा के लिए बदल दिया।
इंद्राणी मुखर्जी गिरफ्तार
इंद्राणी ने मीडिया दिग्गज पीटर मुखर्जी से शादी की थी। 2015 में उन्हें शीना बोरा की हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। गिरफ्तारी के बाद, इंद्राणी को मुंबई की बायकुला जेल में न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया था।
इन मामलों में हुई जेल
केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने मामले को अपने हाथ में ले लिया और इंद्राणी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 302 (हत्या), 201 (साक्ष्यों को गायब करना), 34 (आपराधिक साजिश), 420 (धोखाधड़ी और जालसाजी), 364 (अपहरण), 120-बी (साजिश) के तहत आरोप दर्ज किए।
सीरीज में चार एपिसोड
उराज बहल और शाना लेवी द्वारा निर्देशित, यह सीरीज अपने चार-एपिसोड के साथ चर्चित शीना बोरा मामले की जटिलताओं की जांच करती है। अमेरिका स्थित मेकमेक और इंडिया टुडे ग्रुप ने सीरीज का निर्माण किया, जिसका प्रीमियर 23 फरवरी को होगा।


Click it and Unblock the Notifications