करण जौहर के कॉफी विद करण सीजन 7 के पहले एपिसोड ने मचाया धमाल, सबसे ज्यादा व्यूअरशिप!

By Filmibeat Desk

करण जौहर के कॉफी विद करण सीजन 7 का पहला एपिसोड धमाकेदार रहा है। पूरे देश ने शो के दिलचस्प और मजेदार ओपनिंग एसिसोड को एंजॉय किया है, जो कि गुरुवार को डिज्नी + हॉटस्टार के हॉटस्टार स्पेशल्स पर स्ट्रीम किया गया। इस चैट शो के पहले ही एपिसोड की व्यूअरशिप अब तक देखे गए किसी भी सीजन के एपिसोड से सबसे ज्यादा है। इस तरह से कॉफी विद करण हॉटस्टार स्पेशल के तहत सबसे ज्यादा देखा जाने वाला और सब्सक्राइब किया गया शो बन गया है।

शो का पहला एपिसोड जिसमें रणवीर सिंह और आलिया भट्ट की जोरदार बॉलीवुड जोड़ी नजर आई, ने शो के सभी सीज़न में पहले दिन की सबसे बड़ी ओपनिंग दर्ज की है। सोशल मीडिया हर तरफ सिर्फ शो पर की गई स्टार्स की हॉट कॉन्वर्सेशन पर ही बात हो रही है जिसमें काउच पर बैठकर अलग फैमिलीज के कल्चर्स को अपनाने से लकेर मैरीज प्रपोजल तक सब कुछ रियल था।

koffee with karan, कॉफी विद करण

ऐसे में शो पर आए रणवीर सिंह को स्पेशल एंटरटेनर होने के लिए और मॉम टू बी आलिया भट्ट को उनकी मैरिड लाइफ से जुड़ी बातें शेयर करने के किए स्पेशल शाउटआउट किया गया है। यह सब शो के एनिगमैटिक एंटरटेनमेंट फैक्टर की ओर इशारा करता है जो पिछले 18 सालों से दर्शकों को अपनी तरफ खींचता आया है।

इस चैट शो के पहले ही एपिसोड को मिली साफलता पर होस्ट करण जौहर ने कहा, "कॉफी विद करण सीजन 7 के पहले एपिसोड के प्रति इतने सारे फैन्स का प्यार और प्रशंसा देखकर मैं उत्साहित हूं। यह शो अनअपॉलिजेटिक, अनकन्वेन्शनल और अपने आप में एक एलिमेंट है और यही फैन्स को इसके बारे में पसंद है।

मैं अपने सभी दर्शकों से वादा करता हूं जो डिज़्नी+ हॉटस्टार पर शो देखने के लिए उत्सुक हैं, वहां और भी बहुत कुछ है - इसलिए बैठो, आराम करो और हर गुरुवार को कॉफ़ी के छलकने का इंतज़ार करो''। डिज़्नी स्टार, डिज़नी+ हॉटस्टार और एचएसएम एंटरटेनमेंट नेटवर्क के हेड-कंटेंट गौरव बनर्जी ने कहा,

"कॉफी विद करण जैसे प्रतिष्ठित शो को एक एक्सक्लूसिव डेस्टिनेश-डिज़्नी+ हॉटस्टार में बदलने के पीछे का विचार इसे बड़े दर्शकों तक ले जाना था। इस शो के पहले एपिसोड को डिज़्नी+ हॉटस्टार पर बिल्कुल नए दर्शकों को अनलॉक करके इसकी जबरदस्त व्यूअरशिप को रिकॉर्ड करते हुए देखकर बेहद खुशी हुई।

यह इस बात को रेखांकित करता है कि कैसे हमारे दर्शक एक स्पष्ट और मजेदार सेट-अप में अपनी पसंदीदा हस्तियों को करीब से जानना चाहते हैं। "हॉटस्टार स्पेशल्स कॉफी विद करण सीजन 7 का प्रसारण विशेष रूप से डिज्नी+ हॉटस्टार पर होगा, जिसमें कॉफी बिंगो, मैश्ड अप सहित नए टैटलटेल गेम्स के साथ-साथ ऑल टाइम फेवरेट रैपिड फायर - फैन्स को उनके पसंदीदा सितारों के करीब लाएगा। हॉटस्टार स्पेशल 'कॉफी विद करण सीजन 7 (इससे पहले कि वे सुर्खियों में आए) हर गुरुवार, शाम 7 बजे विशेष रूप से डिज्नी + हॉटस्टार पर देखें।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X