The Family Man 3 Trailer: कहानी के साथ और भी जबरदस्त हैं डायलॉग, बुरे फंसे श्रीकांत तिवारी

The Family Man 3 Trailer: मनोज वाजपेयी की सुपरहिट वेब सीरीज 'द फैमिली मैन 3' का मच-अवेटेड ट्रेलर आखिरकार रिलीज़ हो गया है। दर्शक लंबे समय से इस सीरीज़ के तीसरे सीज़न का इंतज़ार कर रहे थे, और अब ट्रेलर ने फैंस के उत्साह को और भी बढ़ा दिया है।
इस बार कहानी का रुख पहले से कहीं ज़्यादा रोमांचक और रहस्यमय नजर आ रहा है। मनोज बाजपेयी, यानी हमारे श्रीकांत तिवारी, अब एक ऐसी स्थिति में फंसे दिख रहे हैं जहाँ पूरा सिस्टम उन्हीं पर शक कर रहा है। ट्रेलर में श्रीकांत को एक मोस्ट वॉन्टेड क्रिमिनल के तौर पर दिखाया गया है, और सवाल यह उठता है कि आखिर वह हीरो से विलेन कैसे बन गए?
जैसा कि हर बार होता आया है, इस बार भी श्रीकांत तिवारी के ज़िंदगी के दो पहलू - एक जिम्मेदार फैमिली मैन और दूसरा एक सीक्रेट एजेंट - के बीच की जंग देखने को मिलेगी। ट्रेलर में कई नए किरदारों की झलक भी दिखाई देती है, जो कहानी में नया ट्विस्ट और तड़का लगाने वाले हैं।
राज और डीके के निर्देशन में बनी 'द फैमिली मैन 3' पहले दोनों सीज़न की तरह एक्शन, इमोशन और सस्पेंस से भरपूर लग रही है। फैंस सोशल मीडिया पर ट्रेलर की जमकर तारीफ कर रहे हैं और रिलीज़ डेट का बेसब्री से इंतज़ार कर रहे हैं।
क्या श्रीकांत तिवारी सच में गुनहगार हैं या फिर एक बड़ी साजिश के शिकार? इसका जवाब मिलेगा 'द फैमिली मैन 3' के तीसरे सीज़न में।


Click it and Unblock the Notifications











