The Fabulous Lives of Bollywood Wives सीज़न 2 रिव्यू: पत्नियों से ज़्यादा सीरीज़ के पति जीतते हैं दिल

Rating:
2.0/5

सीरीज़ - The Fabulous Lives of Bollywood Wives
निर्देशक - उत्तम डोमले
स्टारकास्ट - महीप कपूर, सीमा खान, नीलम कोठारी, भावना पांडे
प्लेटफॉर्म - नेटफ्लिक्स
एपिसोड - 8 एपिसोड/हर एपिसोड की अवधि - 40 मिनट

The Fabulous Lives of Bollywood Wives अपने नए सीज़न के साथ वापस आ चुका है। करण जौहर की धर्माटिक इंटरटेनमेंट के बैनर तले बना ये 'रियलिटी ड्रामा’ बॉलीवुड की चार स्टार पत्नियों की ज़िंदगी में झांकने का मौका देता है। ये चार स्टार पत्नियां हैं - अनिल कपूर के भाई संजय कपूर की पत्नी महीप कपूर, समीर सोनी की पत्नी नीलम कोठारी, चंकी पांडे की पत्नी भावना पांडे और सोहेल खान की एक्स पत्नी - सीमा सजदेह।

ये चार 'Star Wives’ इस बार, काफी वज़न कम कर और खुद को और भी ज़्यादा ग्लैमरस बना कर अपनी वापसी कर रही हैं। डिज़ाईनर कपड़ों से लेकर मेकअप तक हर मुद्दे पर ये सीरीज़ बात करेगी।

the-fabulous-lives-of-bollywood-wives-season-2-review-as-unreal-as-it-can-husbands-perform-better

भले ही दर्शक इस बात का कई बार मज़ाक उड़ा चुके हैं कि इन चारों में से किसी के भी पति स्टार नहीं हैं तो ये बॉलीवुड Wives कैसे हुईं। लेकिन ये रियलिटी ड्रामा केवल चार ऐसी पत्नियों के बारे में हैं जो बॉलीवुड का बहुत ही मज़बूत हिस्सा हैं। उनके दोस्तों से लेकर परिवारों तक सबकी जड़ें बॉलीवुड में हैं।

और यही कारण है कि ये सीरीज़ बॉलीवुड स्टार्स की ज़िंदगी को जानने का मौका देती है। बशर्ते आप इन्हें जज किए बिना इन स्टार्स के नज़रिए से इनकी ज़िंदगी आंकना चाहें तो। जानिए कैसा है The Fabulous Lives of Bollywood Wives का नया सीज़न।

चार सहेलियों पर बना रियलिटी शो

चार सहेलियों पर बना रियलिटी शो

इस बार भी सीरीज़ घूमती है चार सहेलियों की दोस्ती के इर्द गिर्द। महीप कपूर - संजय कपूर की पत्नी हैं, शनाया और जहान कपूर की मां हैं, अनिल कपूर और बोनी कपूर की भाभी हैं, श्रीदेवी और सुनीता कपूर की देवरानी हैं, अर्जुन कपूर - अंशुला कपूर, जान्हवी कपूर - खुशी कपूर, सोनम कपूर - रिया कपूर, हर्षवर्धन कपूर की चाची हैं। सीमा खान - सोहेल खान की पूर्व पत्नी, निर्वाण और योहान खान की मां, मलाईका अरोड़ा की पूर्व देवरानी, सलमान खान - अरबाज़ खान की पूर्व भाभी, अरहान खान की पूर्व चाची। भावना पांडे जो कि चंकी पांडे की पत्नी हैं, अनन्या पांडे की मां हैं, शाहरूख खान की पत्नी गौरी खान की बेस्ट फ्रेंड हैं, अहान पांडे की चाची हैं। नीलम कोठारी - 80 , 90 के दशक की मशहूर एक्ट्रेस हैं जो चंकी पांडे की को स्टार हैं, समीर सोनी की पत्नी हैं, आहना सोनी की मां हैं। पूरी सीरीज़, इन चारों की ज़िंदगी के आस पास घूमती है।

चारों की अलग अलग कहानियां

चारों की अलग अलग कहानियां

इस शो को रियलिटी शो कहा गया है लेकिन इसकी स्क्रिप्ट आपको साफ साफ स्क्रीन पर दिखाई देती है। आठ एपिसोड की इस सीरीज़ की शुरूआत होती है चारों पत्नियों के अलग अलग ज़िंदगी के साथ। जहां महीप, अपनी बेटी शनाया कपूर के डेब्यू के लिए उत्साहित हैं वहीं दूसरी तरफ, सीमा खान अब सीमा सजदेह हो चुकी हैं और अपने तलाक से डील कर रही हैं जिसमें उनका परिवार उनका साथ दे रहा है। भावना पांडे और चंकी पांडे अपनी शादी को दोबारा जीने का प्लान कर रहे हैं वहीं नीलम, वेब सीरीज़ के साथ वापसी कर रही हैं जहां वो स्क्रीन पर किस करने को लेकर तैयारी कर रही हैं।

क्या है दिक्कतें

क्या है दिक्कतें

सीरीज़ से सबसे पहली दिक्कत ये है कि जहां पिछली बार स्क्रिप्ट होने के बावजूद ये सीरीज़, इन स्टार्स की ज़िंदगी के करीब लगी थीं वहीं इस बार इसे इतनी बुरी तरह से स्क्रिप्ट किया गया है कि ये काफी हद तक नकली लगती है और ऐसा लगता है कि जो भी बातें हो रही हैं केवल कैमरा के लिए हो रही है। अगर ऐसा पिछले सीज़न में था भी तो भी उसे खूबसूरती से Cheat कर लिया गया था लेकिन इस सीज़न में पूरी टीम बुरी तरह विफल होती है।

असली इमोशन भी लगते हैं नकली

असली इमोशन भी लगते हैं नकली

चूंकि इस बार स्क्रिप्ट को इतना ज़्यादा तवज्जो दी गई है कि चारों किरदार एक्टिंग करते नज़र आ जाते हैं और कैमरा को धोखा नहीं दे पाते हैं। और इस वजह से जहां उनके असली इमोशन भी बाहर आते हैं, वहां आपको ये एक्टिंग ही लगता है। जैसे कि महीप कपूर, अपनी बेटी शनाया को काम के पहले दिन मीठा खिला कर भेजना चाहती हैं। और इसलिए कि उनके घर में काम करने वाली ऐसा करती थी। लेकिन कोरोना में उसका देहांत हो गया। उसे याद कर महीप रो देती हैं। वहीं सीमा को वो शादियों का महत्त्व समझाते हुए दिखती हैं लेकिन जब सीमा पलट कर पूछती हैं कि क्या महीप ने संजय को उनकी गलतियों के लिए माफ किया तो महीप हिचकिचाती हैं।

पत्नियों से ज़्यादा पति जीतते हैं दिल

पत्नियों से ज़्यादा पति जीतते हैं दिल

इस सीरीज़ में पत्नियों से ज़्यादा पति दिल जीतते दिखाई देते हैं। समीर सोनी, जहां नीलम को दो टूक बताते दिखते हैं कि उनके दोस्त, उनके हित की बातें नहीं करते हैं वहीं वो अपनी पत्नी के दोस्तों से भी सवाल करने में नहीं हिचकिचाते हैं। वो चंकी से पूछते दिखते हैं कि चंकी अपने ऊपर इतने चुटकुले क्यों बनने देते हैं जबकि वो अपने ज़माने के सुपरस्टार रहे हैं और उन सबमें सबसे ज़्यादा सफल भी रहे हैं। संजय कपूर भी अपनी पत्नी महीप कपूर की हरकतों पर उनसे सवाल करते दिख जाते हैं। वहीं चंकी पांडे, अपनी पत्नी का दिल रखने के लिए दोबारा शादी करने को भी तैयार हो जाते हैं, वो भी तब जब उन्हें पता है कि लोग इस बात का मज़ाक उड़ाएंगे।

गौरी खान में ज़्यादा दिलचस्पी

गौरी खान में ज़्यादा दिलचस्पी

शो के दौरान, कई बार गौरी खान, नज़र आती हैं और जितनी बार वो नज़र आती हैं ये साफ दिखता है कि आखिर वो बॉलीवुड पत्नियों की क्वीन क्यों हैं। गौरी खान की पकड़ और उनका असर, चारों दोस्तों पर भी साफ दिखता है। वहीं गौरी खान के साथ इस सीज़न में श्वेता बच्चन नंदा भी नज़र आती हैं जिन्हें चारों सहेलियों के झगड़े बचकाने लगते हैं। वहीं गौरी भी उनके झगड़ों और उनके स्वभाव पर टिप्पणियां करती हुई नज़र आती हैं।

पिछले सीज़न से गिरा स्तर

पिछले सीज़न से गिरा स्तर

इस सीज़न का स्तर पिछले सीज़न से काफी नीचे दिखाई देता है। जहां पिछले सीज़न में इन चारों दोस्तों के झगड़ों में बचकानापन दिखने के बावजूद, इनके मुद्दे समझ आते थे और एक दूसरे के लिए इनका सम्मान दिखता था। वहीं इस सीज़न में ये चार सहेलियां दो दो के गुट में बंट कर एक दूसरे के बारे में बातें करती दिखाई देंगी और ये पूरा सीज़न चलेगा। हालांकि, सीज़न को दिलचस्प बनाने के लिए ढेर सारे कैमियो हैं जिनमें बादशाह, सीमा टपारिया, अर्जुन कपूर, फराह खान, रणवीर सिंह जैसे स्टार्स शामिल हैं।

कुछ बातें ध्यान में रखकर देखें शो

कुछ बातें ध्यान में रखकर देखें शो

इस शो को देखने से पहले आपको अपने दिमाग में कुछ बातें साफ कर लेनी होगी। आप ये नहीं कह सकते कि अमीर लोग केवल पैसों का दिखावा करते हैं और ये सतही हैं। भई उनके पास पैसे हैं, अपनी मेहनत से कमाए पैसे हैं और वो जैसे चाहें, जहां चाहें उन पैसों को खर्च करेंगे। दूसरी बात ये कि आप उनके Emotions या भावनाओं को नकली नहीं कह सकते हैं। किसी के भी दुख को आंकना, वैसे भी गलत ही होता है। इसके बावजूद, The Fabulous Lives of Bollywood Wives का नया सीज़न आपको इंटरटेन नहीं कर पाएगा। लेकिन फिर भी कई एपिसोड्स में कई Moments ऐसे हैं जिनके लिए आप ये शो वीकेंड पर समय बिताने के लिए देख सकते हैं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X