The Bads Of Bollywood Full HD Download: नेटफ्लिक्स सीरीज के 7 एपिसोड को फ्री में देखने के लिए ऐसे करें डाउनलोड

The Bads Of Bollywood Free Download In HD: किंग खान की अब अगली पीढ़ी बॉलीवुड में राज करने के लिए तैयार है। शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान ने बतौर डायरेक्टर अपनी पहली सीरीज 'द बैड्स ऑफ बॉलीवुड' से बवाल काट दिया है । आर्यन ने अपनी बहन सुहाना खान से अलग एक्टिंग की बजाय निर्देशन की दुनिया में कदम रखा है। सुहाना जहां अपनी दूसरी फिल्म की तैयारी कर रही हैं, वहीं आर्यन ने कैमरे के पीछे खड़े होकर एक अलग पहचान बनाने की ठानी है।
'द बैड्स ऑफ बॉलीवुड' नाम की यह वेब सीरीज़, जो नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीमिंग हो रही है। इसे रेड चिलीज़ एंटरटेनमेंट ने प्रोड्यूस किया है और इसमें बॉलीवुड की चकाचौंध के पीछे छिपी सच्चाइयों को दिखाने की कोशिश की गई है।
बॉलीवुड के काले सच की कहानी
यह सीरीज़ सिर्फ ग्लैमर या स्टारडम की बात नहीं करती, बल्कि फिल्म इंडस्ट्री के अंदर मौजूद राजनीति, पावर गेम्स और प्राइवेट स्ट्रगल को सामने लाती है। इस सीरीज़ की कहानी आर्यन खान ने बिलाल सिद्दीकी और मानव चौहान के साथ मिलकर लिखी है। इसमें कई नामी चेहरों की झलक भी देखने को मिल रही है।
7 एपिसोड्स में बंटी बॉलीवुड की कहानी
'द बैड्स ऑफ बॉलीवुड' में कुल सात एपिसोड्स हैं, जो एक साथ नेटफ्लिक्स पर रिलीज़ हुए हैं। दर्शक इन्हें अपनी सुविधा अनुसार एक बार में या अलग-अलग समय पर देख सकते हैं। एपिसोड्स के नाम भी काफी दिलचस्प हैं:
1. Meet The Ba*ds**
2. Movie Mafia
3. Baraad Mohabbat
4. Bullshit Party
5. My Hero
6. The Filmfirst Awards
7. Picture Ka Title Hoga...
नेटफ्लिक्स पर इस सीरीज को कैसे देखें और कैसे करें डाउनलोड
यदि आपके पास नेटफ्लिक्स का सब्सक्रिप्शन है, तो यह शो आपकी मौजूदा प्लान में दिखाई देगा। इसके लिए आपको कोई अलग से चार्ज नहीं लगेगा। लेकिन अगर आपका सब्सक्रिप्शन खत्म हो चुका है, तो पहले इसे रिन्यू करना होगा।
ऑफलाइन देखने के लिए करें ये स्टेप्स फॉलो
Step 1- Netflix ऐप डाउनलोड करें
अपने मोबाइल या टैबलेट पर नेटफ्लिक्स ऐप इंस्टॉल करें (ब्राउज़र पर डाउनलोड की सुविधा नहीं है)।
Step 2- लॉगिन करें
अपने नेटफ्लिक्स अकाउंट में साइन इन करें।
Step 3- सीरीज़ सर्च करें
सर्च बार में "The Bads of Bollywood" टाइप करें और शो को सिलेक्ट करें।
Step 4- ऑडियो भाषा बदलें
शो शुरू करने से पहले 'ऑडियो और सबटाइटल' में जाकर भाषा को हिंदी सेट करें।
Step 5- HD क्वालिटी सेट करें
सेटिंग्स में जाकर 'Download Video Quality' को High (HD) पर सेट करें।
Step 6- एपिसोड डाउनलोड करें
हर एपिसोड के बगल में दिए गए डाउनलोड आइकन पर टैप करके एपिसोड डाउनलोड करें।
Step 7- बिना इंटरनेट के देखें
डाउनलोड टैब में जाकर अपने सेव किए गए एपिसोड देखें, कभी भी और कहीं भी।
जानकारी के लिए आपको बता दें कि HD डाउनलोड्स ज्यादा स्टोरेज लेते हैं और आपकी इंटरनेट स्पीड के अनुसार समय लग सकता है।


Click it and Unblock the Notifications











