सिर्फ नौ एपिसोड के इस K Drama की पूरी दुनिया में हो रही चर्चा, यहां देखें सारे के सारे एपिसोड वो भी फ्री में

Tempest Kdrama

Tempest Kdrama finale episodes: डिज्नी+ की सीरीज Tempest इस वक्त दर्शकों के बीच काफी चर्चा में है। रोमांस, सस्पेंस और पॉलिटिक्स का बेहतरीन तड़का इसे सीजन का सबसे पसंदीदा के-ड्रामा बना रहा है। शुरुआत से ही इसके टीजर्स ने लोगों में उत्सुकता बढ़ा दी थी और जैसे-जैसे इसके एपिसोड्स रिलीज हुए, दर्शक इसके दीवाने बन गए।

अब लगातार रोमांच और थ्रिल से भरपूर कहानी दिखाने के बाद, सीरीज अपने आखिरी पड़ाव पर पहुंच गई है। बीते दिन यानी 1 अक्टूबर को इसके एपिसोड 8 और 9 रिलीज हो गए। यही दोनों एपिसोड इस नाइन-पार्ट सीरीज के फिनाले एपिसोड हैं।

कहानी और लीड कैरेक्टर

कहानी है मुन-जू (जून जी-ह्युन), जो कि एक इंटेलिजेंट और निडर डिप्लोमैट हैं और पहले यूनाइटेड नेशन में एम्बेसडर रह चुकी हैं। उनका साथ देता है सीक्रेट एजेंट सान-हो (गैंग डोंग-वोन), जिसका पास्ट कई लेयर्स में छिपा है। दोनों एक खतरनाक मिशन पर निकल पड़ते हैं, जहां उनका सामना ऐसे हमले की हकीकत से होता है जो पूरी कोरिया को संकट में डाल सकता है। इस दौरान कई रहस्य भी सामने आते हैं, जो कहानी को और दिलचस्प बनाते हैं।

इस सीरीज की खास बात यह है कि हॉलीवुड स्टार जॉन चो पहली बार किसी के-ड्रामा में दिखाई देंगे। उनका कैरेक्टर पूरी तरह सीक्रेट रखा गया है, जिसकी वजह से दर्शकों के बीच एक्साइटमें और भी बढ़ गई है।

कब और कहां देखें

Tempest के एपिसोड्स साउथ कोरिया में डिज़्नी+ और हुलु पर स्ट्रीम होते हैं। हालांकि पहले ऐसी खबरें थीं कि इसे जियोहॉटस्टार पर भी लाया जाएगा, लेकिन अभी तक ऐसा नहीं हुआ है। भारतीय दर्शक इस वेब सीरीज के एपिसोड्स Dailymotion पर देख सकते हैं।

Read more about: kdrama
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X