OTT Release: इंतजार खत्म! बॉक्स ऑफिस पर कहर काट चुकी फिल्म इस तारीफ को ओटीटी पर रिलीज को तैयार

तेज सज्जा की सुपरहिट फिल्म हनुमान ने बॉक्स ऑफिस में एक वक्त पर धमाल मचा दिया था। जानकारी के लिए आपको बता दें कि इस फिल्म को मकर संक्रांति के अवसर पर 12 जनवरी 2024 को रिलीज किया गया था और इसने देशभर में 200 करोड़ का नेट कलेक्शन इकट्ठा किया था। फिल्म ने वर्ल्ड वाइड 293 करोड़ की ग्रॉस कमाई कर ली थी। लेकिन अब दर्शकों को इस फिल्म का ओटीटी पर रिलीज होने का बेसब्री से इंतजार है।
हालांकि पहले तो खबरें आने लगी थी कि प्रशांत वर्मा की डायरेक्शन में बनी हनुमान फिल्म को 8 मार्च को zee5 पर रिलीज किया जाएगा। लेकिन ऐसा नहीं हुआ। बता दे की तेलुगु में बनी हनुमान फिल्म को एक सुपर हीरो के तौर पर तैयार किया गया है। फ़िल्म में तेज सज्जा के अलावा अमृता अय्यर, वरलक्ष्मी सरतकुमार भी नजर आए। zee5 ने इस पर बयान देते हुए कहा कि इस फिल्म के डिजिटल प्रीमियर को लेकर उनके पास कोई जानकारी नहीं है। लेकिन अब इसी बीच जियो सिनेमा ने हिंदी दर्शकों को खुशखबरी दे डाली है।
जियो सिनेमा ने घोषणा कर डाली है कि हनुमान का हिंदी डब वर्जन 16 मार्च को उन्हीं के ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज़ किया जाने वाला है। बता दे की हनुमान फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर हिंदी वर्जन में भी 52 करोड़ से ज्यादा की कमाई की थी। फ़िल्म में अंजनाद्री के काल्पनिक गांव की कहानी दिखाई गई है। हनुमंथु नाम के व्यक्ति को हनुमंथु के लोगों की रक्षा करने के लिए भगवान हनुमान की शक्ति मिल जाती है।


Click it and Unblock the Notifications











