अपनी स्किन और बालों से बेहद नाखुश रहती थीं मसाबा गुप्ता, मां नीना गुप्ता ने कई और खुलासे
टीन एज में अपनी मां नीना गुप्ता या फिर अपनी समकालीन लड़कियों की तरह वह क्यों नहीं हैं, यह चिंता टॉप की फैशन डिजाइनर मसाबा गुप्ता को हमेशा खाए जाती थी। बॉलीवुड अभिनेत्री नीना गुप्ता और वेस्टइंडीज के दिग्गज क्रिकेटर विव रिचर्ड्स की बेटी मसाबा गुप्ता अपने टीन एज के दौरान अपनी त्वचा और बालों को लेकर बेहद नाखुश रहती थी। बेटी मसाबा से जुड़ी ऐसी ही कई खुलासे नीना गुप्ता ने हाल ही में किये।

अमेरिकी मैगजिन 'हार्पर्स बाजार' के डिजिटल कवर में आयी मां-बेटी की इस जोड़ी ने एक-दूसरे की जानी-अनजानी कई बातों से रुबरु करवाया। नीना गुप्ता ने बताया कि अपनी टीन एज में मसाबा बिना पाउडर लगाये कभी भी घर से बाहर नहीं निकलती थी। कर्ली बालों की वजह से मसाबा के बालों को ज्यादा देर तक बांध कर नहीं रखा जा सकता था। बालों के साथ-साथ मसाबा को स्किन प्रॉब्लम्स भी थी।
नीना गुप्ता बताती हैं, "टीन एजर मसाबा हमेशा अपनी मां को हैरानी के साथ बस देखती और सोचती रहती थी कि मेरी त्वचा या बाल अपनी मां की तरह क्यों नहीं हैं? क्यों मेरे बाल लंबे-घने नहीं हैं? क्यों मेरी समकालीन दूसरी लड़कियों की तरह मैं नहीं दिखती।" नीना ने बेटी मसाबा के बारे में आगे बताया कि बचपन या यूं कहें टीन एज में मसाबा को पींपल्स की काफी ज्यादा समस्या हो गयी थी। मसाबा के चेहरे पर कभी-कभी इतने ज्यादा रैशेज आ जाते थे कि वह घर से बाहर ही नहीं निकलना चाहती थी। नीना उन्हें मुंबई के कई स्किन स्पेशलिस्ट के पास भी ले जाती थी, जिनमें से कुछ मसाबा को कुछ दवाईयां भी देते थे। लेकिन इतनी छोटी उम्र में ही नीना मसाबा को ज्यादा दवाइयों का सेवन नहीं करने देना चाहती थी।
हाल ही में मसाबा ने अपने सोशल मीडिया प्रोफाइल से अपने टीन एज की एक फोटो शेयर की थी, जिसमें उनके चेहरे पर पिंपल्स के निशान साफ नजर आ रहे हैं। इस फोटो के साथ मसाबा ने लिखा है, "एक 12 साल की लड़की से क्या कहेंगे, जिसने कई सालों से आईने में अपना चेहरा ही नहीं देखा है। इसके लिए एक्ने को थैंक यू, जो रातों-रात उसके चेहरे पर भर गये थे। लेकिन इन सबको लेकर भी मैं जी रही थी।" मसाबा ने फिर लिखा, "मैं दूसरों के माता-पिता की तरफ देखती रहती थी। मुझे नहीं पता कि यह मेरी मां ने कैसे किया लेकिन उन्होंने मुझे यकीन दिलाया कि मैं असल में रानी हूं।"
कई सालों पहले भी मसाबा ने एक बार अपने पिंपल्स से भरे टीन एज की एक फोटो सोशल मीडिया पर शेयर की थी जिसमें उन्होंने खुलासा किया था कि 14 साल की उम्र में एक्ने की समस्या से भयानक रूप से जूझती थी। पूरा चेहरा काले धब्बों से भर गया था। देख कर ऐसा लगता था जैसे किसी ने सिगरेट से जला दिया है। बिना पाउडर लगाये घर से बाहर ही नहीं निकलती थी। कमरे में भी लाइट बंद करके बैठी रहती थी।
फैशन डिजाइनर मसाबा गुप्ता और उनकी मां नीना गुप्ता हमेशा से ही अपने एक्टिंग कॅरियर से ज्यादा व्यक्तिगत जीवन को लेकर चर्चाओं में रहे हैं। विव रिचर्ड्स से रिश्ते और बिना शादी के ही उनके बच्चे को जन्म देने के बाद नीना के निजी जीवन को लेकर लोगों की दिलचस्पी हमेशा से ही रही है। विव की अनुपस्थिति में नीना ने अपनी बेटी मसाबा को खुद पाला है। हाल ही में नेटफ्लिक्स पर 'मसाबा-मसाबा' के जरिए मसाबा गुप्ता ने एक्टिंग की दुनिया में भी कदम रखा है।


Click it and Unblock the Notifications












