जल्द शुरु होगा 'ये काली काली आंखें' का सेकेंड सीजन, ताहिर राज भसीन ने किया बड़ा खुलासा

Tahir Raj Bhasin on Yeh Kaali Kaali Ankhein 2: नेटफ्लिक्स की पॉपुलर वेब सीरीज 'ये काली काली आंखें' से एक बार फिर चर्चा में आए अभिनेता ताहिर राज भसीन ने अब शो के सेकेंड सीजन पर बात की है। इस थ्रिलर शो के पहले सीजन को काफी पसंद किया गया था, जिसने निर्माताओं को इसके सीक्वल की घोषणा करने के लिए प्रेरित किया।
इस हिट शो को रिलीज हुए एक साल पूरे हो चुके हैं। इस मौके पर ताहिर कहते हैं, "ये काली काली आंखें एक बेहद खास शो है। इस सीरिज़ की लोकप्रियता ने हम सभी को रोमांचित कर दिया था। सीरीज के लिए दर्शकों का जो प्यार मिला है और मुझे जो प्रशंसा मिली है वह वाकई मेरे लिए 2022 की सबसे अच्छी याद रही है। आज शो को एक साल पूरा हो गया है और मैं बेहद रोमांचित हूं।"
वह आगे कहते हैं, "एक टीम के रूप में हर किसी की तरह हम भी इस सीरीज के दूसरे सीजन का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। हमारी टीम वास्तव में इस बात के लिए कड़ी मेहनत कर रही है कि यह सीजन भी पहले सीजन की तरह ही रोमांच और मनोरंजन से भरा हो। हम इस साल शूटिंग करने वाले हैं और मुझे उम्मीद है कि इसे भी दर्शकों के द्वारा उसी उत्साह, उमंग और तारीफ के साथ देखा जाएगा।
ताहिर एक अन्य भव्य पैमाने पर माउंटेड डिजिटल प्रोजेक्ट पर भी काम कर रहे हैं जो 2023 में ओटीटी प्लेटफॉर्म पर एक बड़ा शो होगा!


Click it and Unblock the Notifications
