..................... Taapsee Pannu spills the bean that why she is not invited on koffee with karan season 7। तापसी पन्नू ने बताया क्यों उन्हें कॉफी विद करण में नहीं बुलाया जाता है। - Hindi Filmibeat

'कॉफी विद करण' में नहीं बुलाए जाने पर बोलीं तापसी पन्नू-मेरी सेक्स लाइफ दिलचस्प नहीं

एक्ट्रेस तापसी पन्नू अक्सर अपने बेबाक बयान से हलचल मचा देती हैं। एक बार फिर उन्होंने कुछ ऐसा ही किया है। तापसी पन्नू ने इस बार करण जौहर के शो 'कॉफी विद करण' पर निशाना साधा है। दरअसल, तापसी पन्नू अपनी आने वाली फिल्म 'दोबारा' के प्रमोशन के सिलसिले में एक इवेंट में पहुंची हुई थीं।

इस इवेंट में एक फिल्म पत्रकार ने तापसी पन्नू से पूछा कि वो क्यों करण जौहर के शो 'कॉफी विद करण' में नहीं नजर आई हैं। इस पर तापसी पन्नू ने मज़ाकिया अंदाज में कहा, 'मेरी सेक्स लाइफ इतनी दिलचस्प नहीं है कि मुझे कॉफी विद करण में बुलाया जाए।' तापसी पन्नू का यह बयान सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

 कॉफी विद करण में नहीं बुलाए जाने पर बोलीं तापसी पन्नू-मेरी सेक्स लाइफ दिलचस्प नहीं

आपको बता दें कि 'कॉफी विद करण' का सातवां सीजन भी लोगों को काफी पसंद आ रहा है। इसके लेटेस्ट एपिसोड में करीना कपूर और आमिर खान आए थे। दोनों ने इस दौरान करण जौहर के सवालों पर उनका मजाक उड़ाने में कोई कसर नहीं छोड़ा। करीना कपूर से करण जौहर ने बच्चों के बाद सेक्स लाइफ के बारे में पूछा था।

इस पर, करीना कपूर ने करण जौहर से कहा था कि उनके भी जुड़वा बच्चे हैं, वो भी इसका जवाब दे सकते हैं। करण जौहर ने जब करीना से कहा कि उनकी मां ये शो देखती हैं, इस पर आमिर खान ने तुरंत उन्हें कहा कि क्या उनकी मां को तब समस्या नहीं होती जब वो दूसरों की सेक्स लाइफ के बारे में पूछते हैं। कैसे सवाल पूछ रहा है?

आमिर खान और करण जौहर के अलावा आलिया भट्ट, रणवीर सिंह, सारा खान, जाह्नवी कपूर, अनन्या पांडे और विजय देवरकोंडा भी इस सीजन में आ चुके हैं। सभी से करण जौहर ने फिल्मों के अलावा निजी जिंदगी के बारे में भी बात की।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X