क्या मिर्जापुर के तीसरे सीजन पर लगेगा बैन? सुप्रीम कोर्ट ने याचिका पर सुनाया फैसला

मिर्जापुर के तीसरे सीजन का इंतजार कर रहे फैंस के लिए अच्छी खबर ये है कि, सुप्रीम कोर्ट ने वेब सीरीज के तीसरे सीजन पर बैन लगाने से इनकार कर दिया है। यही नहीं कोर्ट ने याचिकाकर्ताओं से कहा है कि, अगली बार से वो बेहतर याचिका दायर करें। साथ ही, सुप्रीम कोर्ट ने आश्चर्य जताया है कि, सीधे ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर रिलीज होने वाली वेब सीरीज, सिनेमा या अन्य कार्यक्रमों के लिए 'प्री-स्क्रीनिंग' समिति कैसे हो सकती है।

उदय उमेश ललित और न्यायमूर्ति बेला एम त्रिवेदी की पीठ ने मिर्जापुर निवासी सुजीत कुमार की याचिका पर गुरुवार को सुनवाई की। बता दें कि, इस याचिका में ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर रिलीज होने वाली वेब सीरीज, फिल्मों के लिए 'प्री-स्क्रीनिंग' समिति बनाये जाने का अनुरोध किया गया था।

Supreme Court refuse to put ban on 3rd season of Mirzapur, know what top court said

पीठ ने कहा, 'वेब सीरीज के लिए कोई प्री-स्क्रीनिंग समिति कैसे हो सकती है? एक विशेष कानून है। जब तक आप यह नहीं कहते कि ओटीटी भी इसका एक हिस्सा है... आपको कहना होगा कि मौजूदा कानून ओटीटी पर भी लागू हो। (इसके बाद) कई सवाल उठेंगे, क्योंकि प्रसारण दूसरे देशों से होता है।''

बता दें कि, इस सीरीज का फिलहाल निर्माण हो रहा है। ऐसे में अब इसका इंतजार कर रहे फैंस के लिए बड़ी राहत देने वाली खबर ये है कि सुप्रीम कोर्ट ने साफ कर दिया है इस पर किसी तरह की रोक नहीं लगाई जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X