सलमान खान के बिग बॉस ओटीटी सीजन 2 का बनेंगी हिस्सा सनी लियोन, ग्रैंड लॉन्च में होगा धमाल!

Sunny Leone in Bigg Boss OTT 2: बिग बॉस ओटीटी दोबारा अपने फैंस के लिए सीजन 2 लेकर आ रहा है। शो को लेकर फैंस के बीच काफी उत्साह है। अपने फेवरेट कंटेस्टेन्ट्स को बिग बॉस हाउस में देखने का दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
इस बीच, एक्ट्रेस सनी लियोनी को भी हाल में बिग बॉस ओटीटी सीजन 2 के सेट पर देखा गया है जिसकी तस्वीरें चारों ओर सोशल मीडिया पर वायरल हो रहीं हैं।
अफवाहों को स्पष्ट करते हुए एक सूत्र ने जानकारी दी है कि "सनी लियोनी बिग बॉस ओटीटी सीजन 2 के सेट पर केवल लॉन्च एपिसोड के लिए शूट कर रहीं हैं। वह शो में बतौर काँटेस्टेन्ट भाग नहीं ले रहीं हैं। फैंस शो के लॉन्च एपिसोड को देखने का बेसब्री से इंतज़ार कर रहे हैं।"
बिग बॉस में जाना घर वापसी जैसा होगा
वहीं, बिग बॉस ओटीटी के सेट पर अपनी उपस्थिति पर बात करते हुए, सनी ने कहा, "बिग बॉस ओटीटी पर आना मेरे लिए घर वापसी जैसा होगा। ऐसी बहुत सी यादें हैं जो मेरे दिल में हैं क्योंकि यह मेरे करियर के महत्वपूर्ण मोड़ में से एक था। मैं शो को करीब से देख रही हूं और इसे अगले स्तर पर ले जाने के लिए पूरी तरह से तैयार हूं। तो, प्रतीक्षा करें और देखें.. यह मौसम और भी sunny होने वाला है।"
सनी फिलहाल अपनी फिल्म कैनेडी के कांन्स फ़िल्म फेस्टिवल और सिडनी फ़िल्म फेस्टिवल में हुई स्क्रीनिंग और उसकी सफलता का जश्न मना रहीं हैं। उनके कैरेक्टर चार्ली को दुनियाभर के दर्शकों से खूब प्रशंसा मिल रही है। इस कैरेक्टर ने उन्हें अपने कंफर्ट ज़ोन से हटकर काम करने की चुनौती दी, जिसे उन्होंने बड़ी सहजता से अपनाया और उसपर खरी भी उतरीं।


Click it and Unblock the Notifications