..................... सुनील शेट्टी और विवेक ओबेरॅाय की वेब सीरीज धारावी बैंक का टीजर रिलीज।Suniel Shetty and Vivek oberoi web series dharavi bank teaser release - Hindi Filmibeat

Dharavi Bank Teaser : धमाकेदार गैंगस्टर ड्रामा, सुनील शेट्टी का खतरनाक डॉन लुक दमदार

Dharavi Bank Teaser

सुनील शेट्टी और विवेक ओबेरॉय एमएक्स प्लेयर की सीरीज धारावी बैंक में नजर आने वाले हैं। इसका धमाकेदार टीजर रिलीज किया जा चुका है। सुनील शेट्टी की यह डेब्यू सीरीज है। एक शहर के भीतर एक शहर का पिन कोड और कुख्यात रूप से जाना जाने वाला- धारावी, को एमएक्स प्लेयर' अपने ओरिजिनल सीरीज़ 'धारावी बैंक' के साथ ला रहा है जो एशिया के सबसे बड़ी स्लम की खोजी गई दुनिया को जीवंत करता है|वेबसीरीज में सुनील शेट्टी ने थलाइवन की भूमिका निभाई है, जो धारावी के अपराध गठजोड़ के किंग हैं।

सुनील शेट्टी ने पूरी तरह से दक्षिण भारतीय लुक में खुद को सजा लिया है। इस नए टीजर में मुख्य किरदारों की पहचान दर्शकों से कराई गई है। विवेक ओबेरॅाय जेसीपी जंयत गावस्कर का रोल निभा रहे हैं। पूरा टीजर इन दोनों किरदारों के टकराव पर है। ज़ी स्टूडियोज द्वारा निर्मित और समित कक्कड़ द्वारा निर्देशित, यह मनोरंजक वेबसीरीज़ इस महीने के अंत में - एमएक्स प्लेयर पर लॉन्च होने की उम्मीद है।सुनील शेट्टी और विवेक ओबेरॅाय के अलावा इस सीरीज में सोनाली कुलकर्णी, ल्यूक केनी, फ्रेडी दारूवाला, शांतिप्रिया भी प्रमुख भूमिका में दिखाई देंगे। टीजर में सुनील शेट्टी की एंट्री सबसे दमदार दिखाई पड़ रही है।

इस टीजर को शेयर करते हुए सुनील शेट्टी ने लिखा है कि नए कामों की तलाश चलती रहनी चाहिए। मैं ओटीटी की दुनिया में अपनी शुरुआत कर रहा हूं। दर्शकों के प्यार के लिए उनका शुक्रिया। सुनील शेट्टी के खास दोस्त जैकी श्रॅाफ ने भी उन्हें इस नई शुरुआत के लिए बधाई दी है। जय भानुशाली और ईशा देओल ने भी इस टीजर को लाजवाब बताते हुए लिखा है कि उन्हें अब ट्रेलर का इंतजार है। एक्शन, थ्रिलर और सस्पेंस से भरी हुई होगी धारावी बैंक की यह सीरीज। लंबे समय बाद फिर से फैंस को क्राइम बेस्ड सीरीज देखने को मिलेगी। आपको दिखाते हैं इसका टीजर।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X