कॉफी विद करण पर अनन्या - सुहाना - शनाया का खुलासा: फ्लाइट से पाजामा चुराती हैं गौरी - महीप - भावना
कॉफी विद करण सीज़न 7 के नए एपिसोड की मेहमान थीं गौरी खान, महीप कपूर और भावना पांडे। ये तीनों करीब 25 सालों से एक दूसरे की दोस्त हैं और एक दूसरे के काफी करीब हैं। इनकी बेटियां सुहाना खान, अनन्या पांडे और शनाया कपूर भी बेस्ट फ्रेंड्स हैं और बचपन से एक साथ पली बढ़ी हैं।
शो के दौरान, इन तीनों ने अपनी मां की पोल खोलने की ठानी। जहां अनन्या और शनाया, वीडियो के ज़रिए अपनी मां भावना पांडे और महीप कपूर के बारे में बात करती दिखीं। वहीं सुहाना खान, कॉन्ट्रैक्ट के तहत बंधी थीं इसलिए वीडियो पर तो नहीं आईं लेकिन ऑडियो क्लिप के ज़रिए ज़रूर उन्होंने गौरी खान के ढेर सारे राज़ खोले।

सुहाना ने बताया कि कैसे गौरी खान से वो ही नहीं छोटे से अबराम भी परेशान हो जाते हैं वहीं शनाया ने बताया कि उनकी मां महीप कपूर काफी कूल हैं। अनन्या पांडे ने खुलासा किया कि उनकी मां भावना केवल कूल होने का ढोंग करती हैं। पढ़िए ये मज़ेदार खुलासे।

घर ले आती हैं पाजामा
सुहाना ने बताया कि उनकी मां गौरी खान की बहुत ही खराब आदत है कि वो एयरवेज़ में मिलने वाले पाजामे घर ले आती हैं और घर पर भी उन्हें ही पहनती हैं। उनसे ये आदत भावना और महीप को भी लग चुकी है। एक बार तो भावना पता नहीं कितने सालों पुराना पाजामा पहने दिखी थीं और उस पर एयरवेज़ का टैग भी लगा हुआ था। ये सुनकर तीनों मम्मियां शर्मिंदा हो गईं।

नहीं पचा सकती हैं सीक्रेट
सुहाना खान ने ये भी बताया कि गौरी खान को अनजान लोगों से बात करना पसंद नहीं है। एक बार लंदन में किसी ने उनसे कोई रास्ता पूछा तो गौरी इस तरह बर्ताव करने लगीं जैसे उन्हें अंग्रेज़ी बोलने ही नहीं आती। और वो ये नाटक तब तक करती रहीं जब तक वो इंसान वहां से चला नहीं गया। सुहाना ने ये भी बताया कि गौरी के पेट में कोई बात नहीं पचती है। एक बार वो फोन पर गौरी को कुछ बता रही थीं और उन्होंने वादा लिया कि गौरी ये बात किसी को नहीं बताएंगी। फोन स्पीकर पर था और अबराम सुन रहा था और उसने तुरंत जवाब दिया कि मम्मी ये बात सबको बता देंगी। वो बात सीक्रेट नहीं रख सकती है। 9 साल का बच्चा भी ये बात समझ चुका है।

सबसे कूल मम्मी
शनाया कपूर ने बताया कि उनकी मां महीप कपूर बहुत की कूल मां हैं और इसलिए उन्हें अपनी मां से कोई शिकायत नहीं है। उनकी मां उन्हें इतना समझती हैं कि कभी कभी खुद उनके पापा संजय कपूर से छिपकर उन्हें वो चीज़ें करने देती हैं जो संजय नहीं करने देंगे। शनाया बताती हैं कि महीप, संजय को बाद में अलग से समझा देती हैं या झूठ बोल देती हैं।

नज़र उतारने वाली मम्मी
अनन्या पांडे ने बताया कि उनकी मां भावना पांडे दिखाती हैं कि वो बहुत कूल हैं लेकिन घर पर वो टिपिकल मम्मी हैं जो उनकी नज़र उतारने से लेकर सारे अजीब काम करती हैं। अनन्या बताती हैं कि कभी कभी तो उनकी टीम भावना से इतना डर जाती है क्योंकि भावना अनन्या की हर एक चीज़ Approve करती हैं। उनके कपड़ों से लेकर उनके ड्रेस तक।

तीन मम्मियां
सुहाना, शनाया और अनन्या ने बताया कि बचपन से लेकर आज तक उन्हें कभी ऐसा महसूस नहीं हुआ कि उनकी एक मां हैं। उन्हें हमेशा यही लगा कि उनकी तीन तीन मां हैं। कभी गौरी को अनन्या को कुछ समझाना होता है तो वो सुहाना के ज़रिए संदेश देती हैं या फिर सीधा उन्हें समझा देती हैं। महीप भी अनन्या के लिए ऐसा ही करती हैं। तीनों बेटियों का ये संदेश सभी को काफी प्यारा लगा।


Click it and Unblock the Notifications











