Squid Game के प्लेयर नंबर 2 को 78 की उम्र में जेल की सजा, महिला के साथ की थी गंदी हरकत

Squid Game O Yeong-su

Oh Young-Soo Sexual Misconduct: एक पॉपुलर कोरियन सीरीज 'स्क्विड गेम' ने दर्शकों का खूब दिल जीता था। ये सीरीज साल 2021 में रिलीज हुई थी और पिछले साल 2023 में इस सीरीज का दूसरा सीजन रिलीज हुआ था। इस सीरीज के पहले सीजन में नजर आए 78 साल के एक्टर ओह यंग-सू के खिलाफ साल 2021 में यौन शोषण का आरोप में शिकायत दर्ज करवाई गई थी, जिसमें उनको दोषी पाया गया है।

इतना ही नहीं, इस मामले में एक्टर को 8 महीने की जेल की सजा भी मिली है। उन्हें शुक्रवार, 15 मार्च 2024 को कोरियाई अदालत द्वारा 8 महीने की जेल की सजा सुनाई गई है। इसके साथ ही उन्हें 2 साल की प्रोबेशन पीरियड से गुजरना होगा। इसका मतलब है कि उनको 40 घंटे यौन हिंसा से जुड़ी शिक्षा दी जाएगी, जो उनको लेनी होगी। साल 2021 में एक महिला ने पुलिस में एक्टर के खिलाफ यौन शोषण की शिकायत दर्ज कराई थी।

महिला का आरोप था कि साल 2017 में एक थिएटर दौरे के दौरान एक्टर ने उनके साथ छेड़छाड़ की थी। पुरानी शिकायत के मुताबिक, ओह पर 2017 में एक महिला को गलत तरीके से छूने और उसके गाल पर किस करने का आरोप लगाया गया था। हालांकि, 79 साल के एक्टर ने अपने ऊपर लगे सभी आरोपों से इनकार किया है। इसके बाद पुलिस ने इस मामले में जांच शुरू की, जिसके बाद इस मामले में एक और मोड़ आ गया जब सुवन जिला न्यायालय की सेओंगनाम शाखा ने एक्टर को इस मामले में दोषी ठहराया और जेल की सजा सुनाई।

दक्षिण कोरियाई मीडिया रिपोर्टों में इस बात पर रोशनी डाली गई है कि सुनवाई के दौरान कोरियाई एक्टर एक्टर ओह यंग-सू ने अपना सिर नीचे झुकाया। मुकदमे के तुरंत बाद वे अपील करने की योजना के साथ चुपचाप अदालत से बाहर चले गए। जब से ये मामला सामने आया, ओह को बाकी कास्टिंग रिक्मनडेश्नस से हटा दिया गया है। इस मामले में उनकी कॉन्टिवर्शियल इन्वॉलमेंट के परिणामस्वरूप एक अपकमिंग दक्षिण कोरियाई फिल्म से उनको बाहर निकाल दिया गया है।

Read more about: squid game o yeong su
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X