'स्क्विड गेम्स 2' में दिखे बॉलीवुड एक्स कपल्स? फैन्स बोले- ये सबसे बढ़िया था...

नेटफ्लिक्स की मशहूर सीरीज स्क्विड गेम का सेकंड सीजन 26 दिसंबर 2024 को पूरे दुनिया भर में प्रीमियर किया गया था। इसके 7 सीजन दिखाए गए थे और अब इसी बीच एक वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल होता हुआ नजर आ रहा है। बता दे की वायरल हो रहा यह वीडियो पूरी तरीके से AI जेनरेटेड है।
इस वीडियो में बॉलीवुड सितारों को उनके एक्स के साथ में देखा जा रहा है। बता दें कि यह सभी बॉलीवुड सितारे स्क्विड गेम के किरदारों की तरह नजर आ रहे हैं। इस वायरल वीडियो में कंगना रनौत और ऋतिक रोशन, सलमान खान और ऐश्वर्या राय, रणबीर कपूर और कैटरीना कैफ, शाहिद कपूर और करीना कपूर, टाइगर श्रॉफ और दिशा पाटनी, बिपाशा बसु और जॉन अब्राहम, अमिताभ बच्चन और रेखा जैसे सितारे नजर आए।
सोशल मीडिया पर यह वीडियो शेयर किया गया है और आपको बता दें कि इस नेटफ्लिक्स कोरियन ड्रामा का बॉलीवुड वजन भी बताया गया है। जिसका नाम प्यार का स्क्विड गेम्स रखा गया है। इस वीडियो में यह एक्स कपल्स ही नहीं बल्कि मुखौटे के पीछे पिंक गार्डन में जया बच्चन, रणवीर सिंह, सैफ अली खान और आलिया भट्ट भी नजर आए। विवेक ओबेरॉय को फ्रंट मैन के तौर पर देखा गया।
जानकारी के लिए आपको बता दें कि अब यह वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल होता हुआ नजर आ रहा है। काफी सारे लोग कमेंट भी कर रहे हैं। यूजर कमेंट करते हुए लिखता है कि ये वीडियो SG2 से भी ज्यादा बढ़िया है। दूसरा यूजर कमेंट करता है कि अमिताभ जी का सपना पूरा हो गया इसमें।


Click it and Unblock the Notifications