Splitsvilla फेम इस एक्टर का नया अवतार, Boss Mafia Took Me में निभाया ऐसा किरदार
Boss Mafia Took Me: डिजिटल एंटरटेनमेंट की दुनिया में माइक्रो मिनी सीरीज का ट्रेंड तेजी से बढ़ रहा है। छोटी लेकिन दमदार कहानियों के साथ ये फॉर्मेट दर्शकों के बीच काफी लोकप्रिय हो रहा है।

अलग-अलग जॉनर और तेज़ रफ्तार कहानी के कारण यह फॉर्मेट कलाकारों को भी नए और अलग तरह के किरदार निभाने का मौका दे रहा है। इसी कड़ी में अभिनेता Ayaaz Ahmad ने Onkar Films & Productions की सीरीज *"Boss Mafia Took Me"* में एक दमदार ग्रे शेड वाला किरदार निभाया है।
Splitsvilla और पॉपुलर यूथ शो Kaisi Yeh Yaariyan में अपने किरदारों से पहचान बनाने वाले Ayaaz Ahmed इस सीरीज में एक बिल्कुल अलग और गहरे अंदाज़ में नजर आ रहे हैं। इस सीरीज को Manish Shukla ने प्रोड्यूस किया है और Dev Dutt Guptta ने इसका निर्देशन किया है। सीरीज में Ayaaz Ahmad के साथ Neha Rajput, Shanaya Singh और Tarun Sharma भी अहम भूमिकाओं में नजर आते हैं।
इस कहानी का केंद्र Vaidehi नाम की एक लड़की है, जिसे उसका बॉयफ्रेंड Dev धोखा देता है। इसके बाद उसकी जिंदगी एक खतरनाक मोड़ ले लेती है, जब एक बेरहम माफिया बॉस उसे किडनैप कर लेता है। यह माफिया बॉस का किरदार Ayaaz Ahmed निभा रहे हैं। वह Vaidehi को बदले और ताकत की अंधेरी दुनिया में खींच लाता है, क्योंकि उसे अपना एक खतरनाक हिसाब चुकता करना होता है। जैसे-जैसे कहानी आगे बढ़ती है, नफरत धीरे-धीरे एक अजीब से जुनून में बदलने लगती है और दोनों की जिंदगी प्यार, कंट्रोल और छिपे हुए राज़ों की जटिल लड़ाई में उलझ जाती है।
अपने इस किरदार के बारे में बात करते हुए Ayaaz Ahmed ने कहा कि यह रोल उनके लिए एक बिल्कुल अलग अनुभव रहा। उन्होंने कहा, "यह ग्रे किरदार मेरे लिए काफी अलग और यूनिक था। यह न पूरी तरह हीरो है और न ही विलेन, बल्कि इसमें कई परतें हैं, जो इसे निभाने में बहुत दिलचस्प बनाती हैं। इसकी शूटिंग करते हुए मुझे बहुत मजा आया। माइक्रो मिनी सीरीज का फॉर्मेट तेजी से आगे बढ़ रहा है और यह एक नए तरह की OTT स्टाइल स्टोरीटेलिंग बन चुका है, जिसे दर्शक काफी पसंद कर रहे हैं। इससे कलाकारों को भी कम समय में अलग-अलग जॉनर और किरदारों के साथ एक्सपेरिमेंट करने का मौका मिलता है।"
करीब 70 सफल सीरीज बना चुकी Onkar Films & Productions अब 100 सीरीज के बड़े मुकाम की ओर बढ़ रही है। इसके बढ़ते हुए कंटेंट कैटलॉग में *"Boss Mafia Took Me"* Kuku FM पर सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली सीरीज में से एक बनकर उभरी है। यह एक बार फिर साबित करती है कि छोटी लेकिन दमदार कहानियां दर्शकों को खूब पसंद आ रही हैं।


Click it and Unblock the Notifications















