सोनम कपूर के मज़ेदार बयान: कियारा को समझा कृति सैनन, कान्स ने मुझे मिस किया, रणबीर की फिल्म शिवा नंबर वन

सोनम कपूर जब भी कॉफी विद करण पर आती हैं, रायता फैला कर ही जाती हैं। जहां तीसरे सीज़न में सोनम कपूर ने अपना कॉफी डेब्यू किया था दीपिका पादुकोण के साथ और उनका ये एपिसोड केवल रणबीर कपूर के बारे में था। ये एपिसोड इतना विवादित था कि ऋषि कपूर इससे काफी नाराज़ हो गए थे।

कॉफी विद करण के छठवें सीज़न में सोनम कपूर, रिया कपूर और हर्षवर्धन कपूर के साथ नज़र आईं थीं। इस दौरान सोनम कपूर से करण जौहर ने पूछा कि तुम्हें कौन से एंगल पर बैठना है तो सोनम का जवाब था - मैं हर एंगल से परफेक्ट दिखती हूं। सोनम ने वापस इसे दोहराते हुए कहा, मेरा कोई खराब एंगल नहीं है और ये मुझे संजय लीला भंसाली ने कहा था। अब सोनम कपूर, सातवें सीज़न में लौट आई हैं और इस बार ना ना करते हुए भी उन्होंने कुछ मज़ेदार बातें कह डालीं।

सोनम कपूर की फेवरिट सोशल मीडिया स्टार

सोनम कपूर की फेवरिट सोशल मीडिया स्टार

सोनम कपूर ने बताया कि इंस्टाग्राम पर उन्हें जेनेलिया देशमुख और समीरा रेड्डी को देखना काफी पसंद हैं क्योंकि वो लोग काफी रियल हैं। हालांकि, दोबारा जब सोनम से यही सवाल बदलकर पूछा गया तो उन्होंने वापस बोलो जेनेलिया, समीरा और यही सब whatever people। ये सुनकर करण जौहर और अर्जुन कपूर अपनी हंसी नहीं रोक पाए।

एयरपोर्ट लुक पर हैरान

एयरपोर्ट लुक पर हैरान

वहीं जब सोनम को बताया गया कि आजकल कैमरा वालों को बताना पड़ता है कि मैं एयरपोर्ट जा रहा हूं, तब वो लोग कैमरा लेकर वहां पहुंचते हैं। सोनम ये मानने को तैयार ही नहीं थीं। उन्हें समझाने के लिए करण ने बताया कि कई Influencer तो ऐसे हैं जो एयरपोर्ट जाते हैं, फोटो खिंचवाते हैं और लौट आते हैं। उन्हें कहीं की फ्लाईट नहीं पकड़नी होती है। सोनम ने बताया कि ऐसा नहीं है, जब वो लौटी थीं तो कैमरा वाले थे तो अर्जुन ने उनका मज़ाक उड़ाते हुए कहा कि वो किसी और की तस्वीर लेने आए होंगे तुम By Chance फ्री में मिल गई।

बॉलीवुड की कमी

बॉलीवुड की कमी

सोनम कपूर ने बॉलीवुड की कमी के बारे में बताते हुए कहा कि इस समय कोई रिस्क ही नहीं लेना चाह रहा है। हर कोई बहुत ही Safe खेलना चाह रहा है। यही कारण है कि हम आगे नहीं बढ़ पा रहे हैं। वहीं सोनम कपूर से नंबर वन एक्टर और एक्ट्रेस पूछे जाने पर उन्होंने अनिल कपूर और प्रियंका चोपड़ा का नाम लिया। अर्जुन और करण इस बात पर उनकी टांग खींचते दिखाई दिए तो सोनम का कहना था कि अगर अनिल कपूर नंबर वन नहीं होते तो तुम आप उन्हें अपनी फिल्म में नहीं लेते करण। इसके बाद करण जौहर को भी चुप होना पड़ा।

कोई डायरेक्टर मेरे साथ वापस काम करना नहीं चाहता

कोई डायरेक्टर मेरे साथ वापस काम करना नहीं चाहता

करण जौहर ने सोनम कपूर से पूछा, आप अपनी किस फिल्म के डायरेक्टर के साथ दोबारा काम करना चाहती हैं? इस पर सोनम ने जवाब देते हुए कहा, पहले उनसे पूछिए वो मेरे साथ काम करना चाहेंगे? मेरे डायरेक्टर्स मेरे साथ दोबारा काम करना ही नहीं चाहते हैं। उनकी इस ईमानदारी पर अर्जुन और करण भी हंस पड़े। वहीं करण ने जब पूछा कि सोनम और अर्जुन के बीच कौन समझदार है तो सोनम ने बिना वक्त गंवाए कहा - ज़ाहिर तौर पर अर्जुन। ये तो सवाल भी नहीं होना चाहिए। अर्जुन भी इस पर हामी भरते दिखे।

रणबीर कपूर की शिवा नंबर वन

रणबीर कपूर की शिवा नंबर वन

रणबीर कपूर की तारीफ करते हुए सोनम ने कहा कि रणबीर अपनी फिल्म प्रमोट कर रहा है। फिल्म का नाम उन्हें याद नहीं आया तो करण ने याद दिलाया शमशेरा। इसके बाद सोनम ने बताया कि वो अयान के साथ भी अपनी एक फिल्म प्रमोट कर रहा है और करण ने उस फिल्म का नाम पूछा। सोनम ने कुछ देर सोचा और कहा - शिवा नंबर वन। इस पर करण और अर्जुन दोनों हंस पड़े और पूछा कि क्या ये डेविड धवन और वरूण धवन की फिल्म है?

कियारा और कृति

कियारा और कृति

करण जौहर ने सोनम से पूछा कि कौन सी एक्ट्रेस आपको Overrated लगती है। सोनम का कहना था, Overrated नहीं लेकिन बहुत सारी हीरोइनें हैं जो Underrated हैं। अर्जुन ने पूछा तुम सवाल क्यों बदल रही हो? लेकिन सोनम अपनी बात कहती गईं। करण और अर्जुन हंसते रहे और सोनम अपनी बात पर अड़ी रही। Overrated पूछने पर भी Underrated हीरोइनों की बात करती हैं। थक हारकर करण जौहर ने पूछा, अच्छा चलो आपको Underrated कौन लगता है। तो सोनम का कहना था - भूमि।

भूल गईं हीरोइनें के नाम

भूल गईं हीरोइनें के नाम

इसके बाद सोनम का कहना था कि कियारा भी। अर्जुन ने तुरंत सोनम को ठीक करते हुए कहा - कुछ भी बकवास कर रही हो। कियारा कहीं से underrated नहीं है। सोनम को तुरंत अपनी गलती का एहसास हुआ और उन्होंने कहा - कृति। करण जौहर ने भी हंसते हुए पूछा, ये सब लड़कियां अपने दिमाग में सुपरस्टार बन चुकी है और आप बता रही हैं कि ये Underrated हैं। अर्जुन भी सोनम पर हंसते दिखे कि दोनों ही 8 - 9 साल से काम कर रही हैं और नाम कमा चुकी हैं लेकिन सोनम के लिए ये अभी भी नई लड़कियां हैं।

इसके बाद सोनम कपूर, चौथे सीज़न में अनिल कपूर के साथ आईं और उन्होंने ऐश्वर्या राय को आंटी कह कर बुलाया क्योंकि ऐश्वर्या ने उनके पापा के साथ काम किया है तो वो वहीं सोनम ने बताया कि बॉलीवुड में अगर आप सुंदर नहीं है तभी आपको एक्टिंग आती होगी। उनके इन बयानों ने हलचल मचा दी थी।

sonam-kapoor-hilarious-statements-i-was-missed-at-cannes-confuses-between-kiara-advani-kriti-sanon

कॉफी विद करण के पांचवे सीज़न में सोनम कपूर, करीना कपूर खान के साथ नज़र आईं। इस सीज़न में सोनम की सारी लाइमलाइट करीना कपूर खान चुरा ले गईं। हालांकि, करण जौहर ने जब सोनम से पूछा कि करीना का सबसे अजीब रोल कौन सा लगता है तो सोनम का जवाब था कि इन्होंने मेरे पापा की पत्नी का किरदार निभाया है वो अजीब था। फिर इन्होंने मेरे भाई अर्जुन की पत्नी का किरदार निभाया है। वो और भी अजीब है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X