Dharavi Bank Web series: मुख्यमंत्री का किरदार निभाने पर क्या बोलीं Sonali kulkarni?

Dharavi Bank

Dharavi Bank Web Series:एमएक्स प्लेयर का आगामी शो 'धारावी बैंक' एक गैंगस्टर ड्रामा है, जिसमें सुनील शेट्टी धारावी के डॉन थलाइवन के किरदार में हैं। विवेक ओबेरॉय जेसीपी जयंत गावस्कर के रोल में तो वहीं एक्ट्रेस सोनाली कुलकर्णी एक चालाक मुख्यमंत्री जानवी सुर्वे के किरदार में दिखेंगी| यह सीरीज 19 नवंबर, 2022 से एमएक्स प्लेयर पर स्ट्रीम होगा।सोनाली कुलकर्णी स्क्रीन पर दमदार राजनेता की भूमिका में हैं।

अपने किरदार के संबंध में सोनाली कुलकर्णी ने कहा कि मेरा किरदार एक एक अहंकारी, कठोर हृदय और जोड़-तोड़ करने वाली महिला का है जो मेरे वास्तविक स्वभाव के बिल्कुल विपरीत है। मैं ऐसे प्रक्रिया का आनंद लेती हूं जो एक अभिनेता के रूप में मेरी बहुमुखी प्रतिभा का परीक्षण करते हैं।मेरा व्यक्तित्व हमेशा से सुखद, मजेदार और ईमानदार प्रकार का रहा है|

इसलिए जाह्नवी सुर्वे की भूमिका निभाना मेरे लिए काफी चुनौतीपूर्ण था। बता दें, ज़ी स्टूडियोज द्वारा निर्मित इस सीरीज में सोनाली कुलकर्णी, ल्यूक केनी, फ्रेडी दारूवाला, शांति प्रिया, संतोष जुवेकर, नागेश भोसले, सिद्धार्थ मेनन, हितेश भोजराज, समीक्षा बटनागर, रोहित पाठक, जयवंत वाडकर, चिन्मय मांडलेकर भावना राव, श्रुति श्रीवास्तव, संध्या शेट्टी, पवित्रा सरकार और वामसी कृष्णा जैसे कलाकार मुख्य भूमिकाओं में हैं। ज्ञात हो कि यह सीरीज सुनील शेट्टी की डेब्यू सीरीज है। जो कि एक गैंगस्टर ड्रामा है।

धारावी बैंक सीरीज का ट्रेलर कुछ दिन पहले रिलीज हुआ है। दर्शकों ने इस सीरीज पर अपनी दिल खोलकर प्रतिक्रिया देते हुए इसे हिट करार दिया है।सुनील शेट्टी 'धारावी बैंक' में एक सत्ता साम्राज्य के राजनेता बने हैं जिसकी धौस के आगे पुलिस और कानून की भी नही चलती वो धारावी के थलाइवा राजा हैं। सुनील शेट्टी ने इस सीरीज को लेकर कहा था कि वह अपने करियर में इसी तरह का किरदार निभाने का इंतजार कर रहे थे। सुनील शेट्टी इस सीरीज में अपने लुक से पहले ही फैंस को चौंका चुके हैं। ट्रेलर के बाद इस सीरीज को इस साल की हिट सीरीज में गिना जा रहा है। जो कि आज ही रिलीज हो रही है। फैंस इसे लेकर सोशल मीडिया पर अपनी प्रतिक्रिया जाहिर कर रहे हैं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X