सोनाली बेंद्रे का OTT डेब्यू,, जी 5 की सीरीज 'द ब्रोकन न्यूज' के साथ, जानिए डिटेल
जी 5 'द ब्रोकन न्यूज' नाम के एक ओरिजिनल ड्रामा सीरीज है, जो अभिनेत्री सोनाली बेंद्रे की ओटीटी पर ZEE5 के साथ डेब्यू फिल्म है। यह लोकप्रिय ब्रिटिश सीरीज 'प्रेस' का एक रूपांतरण है, जिसे पुरस्कार विजेता निर्देशक विनय वैकुल द्वारा निर्देशित किया गया है, जिसमें जयदीप अहलावत, श्रिया पिलगांवकर, इंद्रनील सेनगुप्ता, तारुक रैना, आकाश खुराना, किरण कुमार जैसे जाने माने टैलेंटेड कलाकारों की टुकड़ी है। शो के प्लॉट में मुंबई में स्थित दो प्रतिद्वंद्वी समाचार चैनल हैं।
इस साझेदारी पर बात करते हुए, ZEE5 इंडिया के चीफ बिज़नेस ऑफिसर, शमनीष कालरा ने कहा है, "इस साल हमारे पास साल की पहली तिमाही में घोषित कई बड़े टाइटल्स के साथ एक शानदार लाइन-अप है। 2022 के लिए फोकस सभी शैलियों और भाषाओं में प्रीमियम क्वालिटी वाली कंटेंट लाने पर है।

ZEE5 की हिंदी ओरिजिनल्स की चीफ कंटेंट ऑफिसर मिस. निमिषा पांडे ने कहा, "द ब्रोकन न्यूज आज के समय के लिए एक बेहद ही रिलेवेंट कहानी है, जिसमें हम रहते हैं। हमें बीबीसी स्टूडियोज इंडिया और निर्देशक विनय वैकुल के साथ साझेदारी करके खुशी हो रही है जिन्होंने इस कहानी को जीवंत किया। यह एक दिलचस्प ड्रामा है जिसमें मीडिया हाउसेज की बारीकियों और एक न्यूज़ रूम की रोजाना की हलचल को दर्शाया गया है।
यह कहानी प्रोटागोनिस्ट के आईडियोलॉजिकल मतभेदों के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसे श्रिया पिलगांवकर और जयदीप अहलावत ने खूबसूरती से निभाया है। कहानी में एक मजबूत, समकालीन और सम्मोहक नरेटिव है जिसकी वजह से यह हमारे कंटेंट बुके में एकदम परफेक्टली फिट बैठता है।


Click it and Unblock the Notifications












