..................... Sohum Shah winning hearts with the character Bheema Bharti in series 'Maharani 2' | महारानी 2 के साथ सोहम शाह ने जीता दिल, सोशल मीडिया पर उनके किरदार भीमा भारती की हुई तारीफ - Hindi Filmibeat

महारानी 2 के साथ सोहम शाह ने जीता दिल, सोशल मीडिया पर उनके किरदार भीमा भारती की हुई तारीफ

By Filmibeat Desk

सोहम शाह ने हमेशा अपनी शानदार एक्टिंग से पर्दे पर अपनी मौजूदगी दर्ज कराई है। तुम्बाड हो या तलवार, अभिनेता ने अपने किरदार को इस तरह से स्क्रीन्स पर जिया कि इसने दर्शकों पर अपनी एक गहरी छाप छोड़ी है। इसके अलावा महारानी में भीमा भारती के अपने किरदार के साथ वह वास्तव में इस किरदार के मालिक बन गए।

अब एक लंबे इंतजार के बाद महारानी का दूसरा सीजन आखिरकार रिलीज हो गया है और सोशल मीडिया पर हर तरफ इस सीरीज में सोहम के किरदार के जबरदस्त प्रदर्शन के लिए उनकी खूब सराहना की जा रही है।

sohum-shah-winning-hearts-with-the-character-bheema-bharti-in-series-maharani-2

अपने लुक ट्रांसफॉर्मेशन से लेकर सोहम के अपने शक्तिशाली अवतार तक, भीमा भारती की भूमिका में एक कलाकार के रूप में, अभिनेता ने ऐसे एलिमेंट्स पेश किए हैं जो लगातार दर्शकों का दिल जीत रहा है।

बता दें, जैसे ही ये सीरीज जारी की गई इसने पूरे सोशल मीडिया यूनिवर्स में हलचल मचा दी है और एक नए ट्रेंडिंग हैशटैग #BheemaBhartiIsDead के साथ इंटरनेट पर छाया है। नेटिजन्स ने सोशल मीडिया पर टैलेंटेड एक्टर की जमकर तारीफ की हैं।

महारानी सीजन 2 के अलावा सोहम के पास एक अभिनेता और एक निर्माता के तौर पर रोमांचक लाइन-अप है जिसमें फीचर फिल्म सना के साथ कुछ और बेहद दिलचस्प प्रोजेक्ट उनके पास हैं। कह सकते है ये साल सोहम के लिए बहुत बिजी रहने वाला हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X