..................... Sohum Shah returns to his new look as Maharani 2's Bhima Bharti महारानी 2 के भीमा भारती के रूप में सोहम शाह ने की अपने नए लुक में जबरदस्त वापसी - Hindi Filmibeat

महारानी 2 के भीमा भारती के रूप में सोहम शाह ने की अपने नए लुक में जबरदस्त वापसी

By Filmibeat Desk

महारानी के पावरफुल लेकिन कॉम्प्लेक्स भीमा भारती के रूप में सोहम शाह ने खुद को साबित किया। इस सीरीज की सफलता के बाद अब 'महारानी 2' भी तैयार है और हाल में सामने आए इसके टीजर की बात हर कोई कर रहा है। शो के साथ सोहम शाह ने साबित किया कि कैसे बिना स्टीरियोटाइप हुए और ओरिजिनालिटी के साथ प्रभाव डालने की ज़रूरत नहीं है - शो के दूसरे सीज़न में, अभिनेता नए जोश और बिल्कुल नए अवतार के साथ वापस आ गए हैं।

इस लुक में उन्होंने दाढ़ी और मूंछें कैरी की हैं और कहना गलत नही होगा कि भीमा भारती के उनके इस नए लुक ने सभी को क्यूरियस कर दिया है। इसे शेयर करते हुए उन्होंने अपने सोशल मीडिया पेज पर लिखा,

sohum shah, सोहम शाह

"जेल के ताले टूटेंगे, भीमा भारती छुटेंगे! @iamhumaq हम अपनी सत्ता फिर से लेने आ रहे हैं, तैयार हो जाए #MaharaniS2 @subkapoor" निस्संदेह सोहम एक कमाल के मेथड एक्टर जो अपने किरदारों को निभाने के लिए उसकी गहराई तक में उतर जाते हैं और किरदार के लिए उनका ये बदलाव स्क्रीन्स पर साफ नजर आता हैं।

शिप ऑफ थीसियस में बहुमुखी भूमिकाओं के बाद, जिसके लिए उन्होंने राष्ट्रीय पुरस्कार जीता, सिमरन, तुम्बाड, बार्ड ऑफ ब्लड, द बिग बुल के बाद अब महारानी में सोहम शाह वास्तव में एक बिल्कुल अलग कलाकार के रूप में खड़े हैं जो एक्सपेरिमेंट्स करने से नहीं डरते हैं।

बता दें, सोहम शाह के पास एक एक्टर और एक निर्माता की क्षमता में एक रोमांचक लाइन-अप हैं। इस तरह से 'महारानी 2', फीचर फिल्म 'साना' और कई दूसरें प्रोजेक्ट्स के साथ सोहम के लिए ये साल काफी बिजी रहने वाला हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X