नया कोरियन ड्रामा मचाने आ रहा है तहलका, Siren’s Kiss की रिलीज डेट आई सामने, फैंस हुए बेताब!

Sirens kiss k drama OTT release date: कोरियन ड्रामा की दुनिया में लोग अब दिन ब दिन मशगूल होते जा रहे हैं और हो भी क्यों ना हर महीने एक ऐसी सीरीज आती है, जो लोगों को अपनी ओर बांधे रखती है। अब ऐसी ही एक सीरीज जल्द आने वाली है, जिस पर खूब चर्चा हो रही है। सायरन किस एक रोमांटिक थ्रिलर साउथ कोरियन ड्रामा है, जिसे चो ह्यून-क्युंग ने बनाया है और इसकी कहानी ली यंग ने लिखी है।

Sirens kiss k drama OTT release date

इस सीरीज में पार्क मिन-यंग और वी हा-जून लीड रोल में नजर आएंगे। पार्क मिन-यंग इससे पहले What's Wrong With Secretary Kim, Marry My Husband और Confidence Queen जैसे हिट के-ड्रामाज में काम कर चुकी हैं। वहीं, वी हा-जून को Squid Game और The Midnight Romance in Hagwon से पहचान मिली है।

कब स्ट्रीम होगा ये ड्रामा

यह के-ड्रामा 2 मार्च 2026 से Amazon Prime Video पर स्ट्रीम होगा। Prime Video ने सोशल मीडिया पर इसका पोस्टर शेयर करते हुए बताया कि यह सीरीज रोमां और सस्पेंस का खतरनाक मेल दिखाने वाली है।

कहानी क्या है?

इस ड्रामा की कहानी हान सोल-आह नाम की एक हाई-प्रोफाइल आर्ट ऑक्शनियर के इर्द-गिर्द घूमती है, जो रॉयल ऑक्शन नाम की एक बड़ी कंपनी में काम करती है। उसकी जिंदगी उस समय उलझ जाती है, जब वह अपने अतीत से जुड़ी कुछ रहस्यमयी मौतों के बीच फंस जाती है और एक क्रिमिनल इनवेस्टिगेशन का हिस्सा बन जाती है।

जांच और सस्पेंस

कहानी में चा वू-सोक नाम का एक तेज-तर्रार जांच अधिकारी भी है, जो एक इंश्योरेंस कंपनी की स्पेशल इन्वेस्टिगेशन यूनिट में काम करता है। उसे इस रहस्यमयी केस को सुलझाने की जिम्मेदारी दी जाती है। जांच के दौरान वह हान सोल-आह को मुख्य संदिग्ध मान लेता है। अब सवाल यह है कि क्या वू-सोक सच्चाई तक पहुंच पाएगा, या सोल-आह खुद को इस शक से बचा लेगी?

स्टारकास्ट और प्रोडक्शन

सीरीज में पार्क मिन-यंग हान सोल-आह की भूमिका निभा रही हैं, जबकि वी हा-जून चा वू-सोक के किरदार में नजर आएंगे। इसके अलावा किम जंग-ह्यून भी अहम रोल में दिखाई देंगे। यह ड्रामा साल 1999 की जापानी सीरीज 'Koori no Sekai' से प्रेरित है। इसका प्रोडक्शन स्टूडियो ड्रैगन ने किया है।

More from Filmibeat

Read more about: kdrama
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X