Sushmita Sen के साथ आर्या 3 के सेट से सिकंदर खेर की प्यारी सी सेल्फी, एक्टर ने लिखा ये खास पोस्ट!

Aarya 3: राम माधवानी की चर्चित वेब सीरीज आर्या के तीसरे सीजन की शूटिंग शुरु हो चुकी है। इसके दोनों सीजन को दर्शकों से खूब प्यार मिला था। वहीं, सीजन 3 का टीजर भी सामने आ चुका है, जिसके बाद फैंस के दिल में प्रत्याशा और बढ़ चुकी है।
सिकंदर खेर आर्या के सीजन 3 की शूटिंग कर रहे हैं और उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर इसकी झलक दी है। उन्होंने सुष्मिता सेन के साथ अपनी एक प्यारी सी सेल्फी शेयर की है.. और कैप्शन में लिखा है- "दौलत हमेशा आपकी सेवा करने, रक्षा करने और सहारे के लिए मौजूद हैं। आर्या 3, दुग्गा दुग्गा और थैंक यू।"
बता दें, डिज्नी प्लस हॉटस्टार की ये सीरीज एक क्राइम ड्रामा है, जिसके साथ सुष्मिता सेन ने एंटरटेनमेंट जगत में वापसी की थी। क्रू और कास्ट ने हाल ही में राजस्थान में शेड्यूल पूरा करने के बाद सीरीज़ की मुंबई में शूटिंग फिर से शुरू की है।
सिकंदर को राम माधवानी द्वारा निर्देशित इस शो के लिए अपार प्यार मिला है और शो की रिलीज़ के बाद से वह OTT की दुनिया के सबसे प्रभावशाली अभिनेताओं में से एक बन गए है। सिकंदर मोनिका ओ माय डार्लिंग और हाल ही में 'टूथ परी' सहित एक के बाद एक हिट प्रोजेक्ट्स में काम कर रहे हैं।
आर्या की बात करें तो शो का पहला सीजन साल 2020 जून में आया था। सीरीज में सुष्मिता दमदार रोल में हैं। जो अपने परिवार को अपराध की दुनिया से बचाने के लिए सीमाओं से परे जाती हैं। पहले सीज़न को अंतर्राष्ट्रीय एमी अवार्ड्स में 'सर्वश्रेष्ठ ड्रामा' सीरीज के लिए नामांकित किया गया था।


Click it and Unblock the Notifications











