..................... Siddharth, who plays a content moderator in Escape Live, talks candidly about his character! एस्केप लाइव में एक कंटेंट मॉडरेटर की भूमिका निभा रहे सिद्धार्थ ने खुलकर की अपने किरदार पर बात! - Hindi Filmibeat

एस्केप लाइव में एक कंटेंट मॉडरेटर की भूमिका निभा रहे सिद्धार्थ ने खुलकर की अपने किरदार पर बात!

By Filmibeat Desk

टैलेंटेड एक्टर सिद्धार्थ कई परियोजनाओं का हिस्सा रहे हैं और बेशक उन्होंने आज तक अपने सभी किरदारों को पूरे परफेक्शन के साथ निभाया हैं। लेकिन अब डिज्नी+ हॉटस्टार की आने वाली सीरीज 'एस्केप लाइव' में वो एक कंटेंट मॉडरेटर की भूमिका में नजर आने वाले हैं। इस तरह का किरदार सिद्धार्थ ने अब तक के अपने करियर में पहले कभी नही निभाया है। ऐसे में हाल में उन्होंने अपने ऑन स्क्रीन किरदार और अपनी सोच के बारे में सोशल मीडिया पर भी कुछ डीटेल्स साझा की है।

सिद्धार्थ ने साझा किया, "मैं एस्केप लाइव में एक कंटेंट मॉडरेटर की भूमिका निभा रहा हूं। यह एक ऐसा किरदार है जो अपनी महत्वाकांक्षाओं और प्रेरणाओं के जरिए आपको एस्पेक लाइव की दुनिया में ले जाएगा और उसे देखने में सक्षम बनाएगा। जहां तक ​​आज की दुनिया में सोशल मीडिया का सवाल है, इसके प्रदर्शन के लिए संतुलन बनाना महत्वपूर्ण है।

web series, वेब सीरीज

किसी भी चीज की अति बुरी होती है और आज के समय में लोगों को आभासी संतुष्टि की तुलना में ज्यादा रियल बातचीत करने की जरूरत है। इंटरनेट एक ऐसा विश्वास करने योग्य स्थान है जो आपके रियल जीवन को प्रतिबिंबित करता है। एक व्यक्ति को जितना हो सके उतना सावधान रहने की जरूरत है।"

एस्केप लाइव एक काल्पनिक कहानी है, जिसे जया मिश्रा और सिद्धार्थ कुमार तिवारी द्वारा बेहद खूबसूरती से लिखा गया है। कहानी में कंटेंट क्रिएटर्स का एक समूह है, जिसके अलग-अलग रास्ते हैं, लेकिन लक्ष्य एक है - वो भी वायरल कंटेंट का प्रोड्यूस करना, जो देश में सबसे नए ऐप एस्केप लाइव द्वारा घोषित एक जीवन-बदलती वाली हो।

सिद्धार्थ कुमार तिवारी के वन लाइफ स्टूडियोज के तहत निर्मित, 9 -एपिसोडिक वाली सीरीज प्रतिस्पर्धात्मक होने की इंसानी फितरत और सफल होने की उनकी जिज्ञासा अभियान पर जोर देती है।

इस सीरीज में बहुत ही टैलेंटेड कलाकारों की कास्ट है, जिसमें सिद्धार्थ, जावेद जाफ़री, श्वेता त्रिपाठी शर्मा, स्वास्तिका मुखर्जी, प्लबिता बोरठाकुर, वलूचा डी सूजा, ऋत्विक साहोरे, सुमेध मुदगलकर, गीतिका विद्या ओहल्यान, जगजीत संधू, रोहित चंदेल और बाल कलाकार आद्य शर्मा शामिल हैं। इस अनोखी सीरीज एस्केप लाइव को देखने के लिए डिज़्नी+ हॉटस्टार में ट्यून इन करें, यह जानने के लिए कि कंटेंट निर्माताओं के सभी ग्लैम के पीछे की सच्चाई क्या है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X