..................... Shweta Tripathi shared her acid attack photos on social media fans are concerned - Hindi Filmibeat

अस्पताल में भर्ती हुई मिर्जापुर की लीड एक्ट्रेस? एसिड अटैक की वजह से जल गया आधा चेहरा! तस्वीरें आईं सामने

Shweta Tripathi

Shweta Tripathi Photos: मशहूर फिल्म एक्ट्रेस श्वेता त्रिपाठी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और आए दिन कुछ ना कुछ ऐसा शेयर करती रहती हैं कि फैंस उनके दीवाने हो जाते हैं। लेकिन हाल ही में श्वेता त्रिपाठी ने कुछ ऐसा शेयर किया है, जिसे देखकर लोग परेशा हो गए हैं।

श्वेता ने शेयर की हैरान कर देने वाली फोटोज

श्वेता त्रिपाठी को सोशल मीडिया क्वीन कहें तो गलत नहीं होगा। हाल ही में एक्ट्रेस ने अपने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा किया है, जिसे देखकर उनके फैंस काफी हैरान हो रहे हैं। श्वेता त्रिपाठी ने जो फोटोज शेयर की हैं, उनमें उनका आधा चेहरा जला हुआ है और वो कैमरे में अपने चेहरे को दिखाती हुई नजर आ रही हैं।

एसिड अटैक सर्वाइवर बनी हैं श्वेता

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि श्वेता त्रिपाठी हाल ही में वेब सीरीज 'कालकूट' में नजर आई थीं। इस सीरीज में उनके साथ विजय वर्मा भी नजर आए हैं। इस सीरीज में श्वेता त्रिपाठी ने एसिड अटैक पीड़िता का किरदार निभाया है और अपने इस पोस्ट से उन्होंने दिखाया है कि उनके रोल को और भी ज्यादा जीवंत बनाने के लिए किस तरह मेकअप आर्टिस्ट ने कड़ी मेहनत की है।

यह भी पढ़ें- Rubina Dilaik की प्रेग्नेंसी पर बोले पति अभिनव शुक्ला, कहा- 'मैं तो बाहर था, फिर...'

वेब सीरीज के बारे में

इस वेब सीरीज के बारे में बात करें तो 'कालकूट' सुमित सक्सेना द्वारा निर्देशित एक इनवेस्टिगेटिव सीरीज है। इसके ट्रेलर में पितृसत्ता और व्यवस्था के उत्पीड़न की काली सच्चाइयों को खोलकर रख दिया गया है। सीरीज में विजय वर्मा खाकी वर्दी पहने नजर आएं हैं। वह सब इंस्पेक्टर रवि त्रिपाठी की भूमिका में हैं और एक तेजाब पीड़िता को इंसाफ दिलाते नजर आएंगे।

क्या है कहानी

इस सीरीज में दिखाया गया है कि रवि त्रिपाठी को अपनी नौकरी में दिलचस्पी नहीं होती है और वो इस्तीफा लिखता है लेकिन जैसे ही इस्तीफा बड़े अफसर के पास जाता है तभी थाने में एसिड अटैक का बड़ा केस आ जाता है और सब रवि को शक की निगाह से देखने लग जाते हैं और रवि के इस अटैक में हाथ होने की बात सोचने लग जाते हैं। कहा जाता है 'कोई भी कांड उसी की वजह से होता है, जिसका इस्तीफा सबसे पहले आ चुका होता है' लेकिन रवि इस केस को अपने हाथ में लेता है असिड अटैक पीड़िताओं को न्याय दिलवाता है।

Read more about: shweta tripathi
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X