शाहिद कपूर-विजय सेतुपति की 'फर्जी' की कई लोकेशन पर हुई है शूटिंग, दर्शकों को होगा अलग अनुभव

Farzi

शाहिद कपूर और विजय सेतुपति स्टारर अपकमिंग क्राइम थ्रिलर 'फर्जी' का ट्रेलर देखने के बाद से ही दर्शक इसकी रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस सीरीज को 'द फैमिली मैन' जैसा सफल सीरीज दे चुके मेकर्स राज एंड डीके ने बनाया है। 8-एपिसोड की यह सीरीज बेहद बड़ी और ग्रैंड होने वाली है, जिसे दर्शकों ने पहले कभी नहीं देखा होगा।

फर्जी बड़े पैमाने पर क्राइम की दुनिया की झलक देती है और अपनी इस सीरीज की शूटिंग के लिए राज और डीके ने दुनिया भर के अलग-अलग लोकेशन को घूमा है। फर्जी वास्तव में ओटीटी पर अपने आप में एक खास सीरीज होने जा रही है जो किसी भी दूसरी बिग स्क्रीन फिल्म से कम नहीं होगी। इस शो को मुंबई, गोवा, अलीबाग, नेपाल और एक इंटरनेशनल लोकेशन जॉर्डन सहित कई अलग अलग जगहों पर शूट किया गया है।

अब जैसा कि हर शहर एक दूसरे से एकदम अलग हैं, हम फर्जी में वास्तव में कुछ लुभावने और दिल खुश करने वाले सीन्स को देखने की उम्मीद कर सकते हैं। आम तौर पर बजट और समय की कमी के चलते वेब सीरीजों की शूटिंग इतने बड़े पैमाने पर नही की जाती है और न ही शूटिंग के लिए लोकेशन्स एक्सप्लोर की जाती है। लेकिन इस सब से अलग राज और डीके ने दर्शकों को भव्य अनुभव देने के लिए काफी मेहनत की है जो इससे पहले उन्होंने ओटीटी स्क्रीन पर नहीं किया है।

बता दें, शाहिद कपूर के साथ इस सीरीज में प्रतिभाशाली अभिनेता विजय सेतुपति, राशि खन्ना, के के मेनन, भुवन अरोड़ा, रेजिना कैसेंड्रा और अमोल पालेकर की प्रमुख भूमिकाएं हैं। डी2आर फिल्म्स द्वारा निर्मित यह सीरीज 10 फरवरी 2023 से भारत और 240 से ज्यादा देशों और क्षेत्रों में प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम होगी।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X