..................... Shahid Kapoor and Vijay Sethupathi starrer Farzi Exclusive clip can be seen with this trick, read complete detail - Hindi Filmibeat

रिलीज से पहले इस तरह शाहिद कपूर-विजय सेतुपति स्टारर फर्जी की देख पाएंगे खास झलक, पढ़ें पूरी डीटेल

Farzi

एक्टर शाहिद कपूर और विजय सेतुपति की वेब सीरीज फर्जी प्राइम वीडियो पर रिलीज होगी। इस वेब सीरीज को लेकर अच्छा खासा बज बना हुआ है। इसे जोर शोर से प्रमोट भी किया जा रहा है। इस वेब सीरीज के माध्यम से शाहिद कपूर ओटीटी पर डेब्यू करने जा रहे हैं। यह भी एक कारण है कि दर्शक इसका बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

वहीं, मेकर्स भी इसे प्रमोट करने के लिए तरह-तरह के तरीके अपना रहे हैं। दरअसल, इस बहुप्रतीक्षित क्राइम थ्रिलर के प्रीमियर से पहले, प्राइम वीडियो ने सीरीज को आम लोगों के करीब लाने के लिए एक अनूठी एक्टिविटी प्लान की है। ये स्ट्रीमिंग सर्विस दर्शकों को सीरीज की 5 मिनट की खास झलक दे रही है।

लेकिन, इसके लिए आपको बस इतना करना है कि 10 रुपये का नोट अपने पास रखें। 2 फरवरी से शुरू हो रही इस एक्टिविटी में दर्शक 10 रुपए के नोट को farzi10.com पर स्कैन कर सकते हैं। एक बार नोट स्कैन हो जाने के बाद, दर्शकों को एक क्यूआर कोड मिलेगा, जो आगे स्कैन किए जाने पर, दर्शकों को फर्जी के एक विशेष वीडियो क्लिप तक ले जाएगा।

दरअसल, अमेजन ने यह क्लिप शेयर किया है जिसमें शाहिद कपूर बताते नजर आ रहे हैं कि, कैसे 10 रुपए की मदद से फर्जी के एक्सक्लूसिव 5 मिनट के क्लिप को देखा जा सकता है। हालांकि, इस वीडियो में एक बड़ा स्पॉयलर भी है जो आप खुद देखेंगे तो ज्यादा मजेदार होगा। सीरीज ने नाम के ही अनुसार इस एक्टिविटी में भी मजेदार ट्विस्ट है।

बता दें कि शाहिद कपूर और विजय सेतुपति स्टारर फर्जी 10 फरवरी को रिलीज होगी। इस सीरीज में दोनो के अलावा केके मेनन, भुवन अरोरा, रेजिना कैसेंड्रा और अमोल पालेकर भी हैं। यह सीरीज डी2आर बैनर तले निर्मित हुई है। दर्शक भी शाहिद कपूर विजय सेतुपति को देखने के लिए उत्साहित हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X