..................... Sex Education Season 4 Teaser out: Netflix popular teen drama to end with Season 4, premiere date announced - Hindi Filmibeat

Sex Education Season 4 Teaser: नेटफ्लिक्स के पॉपुलर सीरीज का आखिरी सीजन, रिलीज डेट के साथ सामने आया फर्स्ट लुक

sex-education-season-4-teaser-netflix-popular-teen-drama-to-end-with-season-4-premiere-date-announce

Netflix's Sex Education Season 4 Teaser: नेटफ्लिक्स की पॉपुलर वेब सीरीज़ "सेक्स एजुकेशन" अपने चौथे सीजन के साथ वापस आ गई है। बता दें, ये इस सीरीज का आखिरी सीजन होगा। ओटीटी प्लेटफॉर्म ने सीजन 4 की प्रीमियर डेट के साथ एक टीजर भी रिलीज किया है, जिसे लेकर फैंस बेहद उत्साहित हैं।

सेक्स एजुकेशन सीजन 4 का प्रीमियर 21 सितंबर को होगा। ब्रिटिश एक्टर आसा बटरफ़ील्ड (Asa Butterfield)
और एम्मा मैके (Emma Mackey) ने सीजन के नए सीज़न में अपने किरदार ओटिस मिलबर्न और मेव विली को दोहराया है।

सेक्स एजुकेशन वेब सीरीज, जनवरी 2019 में अपने पहले सीज़न के साथ शुरू हुआ, जहां हमें मूरडेल सेकेंडरी स्कूल के स्टूडेंट्स, टीचर्स और पेरेंट्स की जिंदगी को दिखाया गया.. किस तरह वो अलग अलग पर्सनल परेशानियों से जूझते हैं, जो अक्सर यौन अंतरंगता से संबंधित होती हैं।

इस सीरीज को मिल चुके हैं कई अवार्ड

सीरीज का दूसरा सीजन जनवरी 2020 और तीसरा सीजन सितंबर 2021 में आया था। उसके बाद से ही इसके चौथे सीजन का इंतजार किया जा रहा था। सीज़न 4 को मूरडेल सेकेंडरी के बंद होने के बाद सेट किया गया है। और अब ओटिस और एरिक को एक नई सीमा का सामना करना पड़ता है.. कैवेंडिश सिक्स्थ फॉर्म कॉलेज में उनका पहला दिन।

2019 में नेटफ्लिक्स पर आने के बाद से, सेक्स एजुकेशन को कई अवार्ड के लिए नामांकित किया गया है और कई अवार्ड जीते हैं, जिसमें 2022 में 50वें अंतर्राष्ट्रीय एमी अवार्ड्स में सीज़न 3 के लिए सर्वश्रेष्ठ कॉमेडी सीरीज़ का शीर्ष पुरस्कार भी शामिल है। सेक्स एजुकेशन सीजन 3 को इसके पहले 91 दिनों में 66.6 मिलियन बार देखा गया था..

Read more about: netflix sex education
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X