सारा अली खान के #KoffeeSecrets: कार की डिक्की में छिपकर कहां जाती हैं, करण जौहर ने क्यों सुनाई थी खरी खोटी
कॉफी विद करण के नए एपिसोड पर सारा अली खान और जान्हवी कपूर की दोस्ती देखने लायक थी। लेकिन शो के दौरान सारा अली खान ने भी अपने ढेर सारे किस्से और सीक्रेट, खोलकर रख दिए। इनमें सबसे मज़ेदार था Mission Abort। सारा अली खान की एक हरकत को करण जौहर ने ही ये नाम दिया है।
अब इससे पहले आप सोचें कि Mission Abort आखिर है क्या, तो ये दरअसल, सारा अली खान की एक ट्रिक है मीडिया से बचने के लिए। सारा अली खान को जब किसी ऐसी जगह से निकलना होता है जहां वो मीडिया के कैमरे से बचना चाहती हैं तो वो इस ट्रिक का इस्तेमाल करती हैं।

सारा को जब मीडिया और कैमरों से बचना होता है तो वो अपने कार की डिक्की में बैठ जाती हैं। और फिर धीरे से अपने ड्राईवर को Thumbs Up का सिग्नल देती हैं जिसके बाद ड्राईवर गाड़ी चलाता है। करण जौहर ने बताया कि ऐसा उनके सामने हुआ जब सारा अली खान उनके घर से एक पार्टी के बाद निकलीं। करण जौहर के सामने सारा गाड़ी की डिक्की में बैठीं, करण को लगा कि तभी उनका ड्राईवर पीछे आया और करण को लगा कि वो चिल्लाएगा लेकिन उसने चेक किया कि डिक्की ठीक से बंद है और फिर गाड़ी चला दी। तब से करण ने इसे Mission Abort का नाम दिया। शो के दौरान, सारा ने और ढेर सारे किस्से शेयर किए।

सिंबा की पार्टी में करण जौहर ने उड़ाया मज़ाक
सारा का कहना है कि वो मस्तमौला हैं लेकिन सिंबा की सक्सेस पार्टी के दौरान, करण जौहर ने उनका काफी मज़ाक उड़ाया। सारा का कहना था कि करण को वो कपड़े नहीं पसंद आए थे जो सारा ने पहने थे और करण ने उनसे पूछा कि ये तुमने क्या पहन रखा है। करण ने कहा अब तुमने ये बात कह दी अब पूरा देश इस बात पर हाथ धोकर मेरे पीछे पड़ जाएगा, इस पर सारा का कहना था कि तो क्या हुआ, आपने ऐसा ही किया था मेरे साथ।

मैं कुछ भी बोलती हूं
सारा अली खान का कहना था, मैं कुछ भी बोल देती हूं और फिर उसे जब सीरियसली लिया जाने लगता है तो मेरी फट जाती है। अभी भी मैंने विजय देवराकोंडा के बारे में बोल दिया है लेकिन मैं ये बता देना चाहती हूं कि मैं केवल मज़ाक कर रही हूं। मैं बिल्कुल भी सीरियस नहीं हूं। जब सारा ने बताया कि वो विजय देवराकोंडा को डेट करना चाहती हैं तो करण ने उनसे कहा, उन्हें मेसेज दे दो। इस पर सारा ने भी मज़ाक करते हुए कहा था, पिछली बार भी आपने ही मेसेज पहुंचाया था, इस बार भी आप ही पहुंचा दो।

मुझसे शादी कर लो
जब जान्हवी कपूर ने कहा कि उन्हें केवल ऐसा लड़का चाहिए जो उन्हें हंसा सके तो सारा अली खान का कहना था, तब तो तुम्हें मुझसे शादी करनी चाहिए। इस पर जान्हवी का कहना था कि मैं सोच चुकी हूं इस बारे में। सारा और जान्हवी ने एक समय पर दो भाईयों को डेट किया है और वहीं दोनों ही कार्तिक आर्यन को भी डेट कर चुकी हैं।

रिलेशनशिप पर सारा के चुटकुले
सारा का कहना है कि उन्हें लड़के में एक ही खूबी चाहिए कि लड़का अमीर होना चाहिए। सारा का कहना था कि पिछली बार मेरे अब्बा ने कहा था कि पैसा है तो मेरी बेटी ले जाओ। अभी तक कोई ले नहीं गया तो ज़ाहिर सी बात है कि अमीर लड़का आया नहीं अभी तक। सारा ने चुटकी लेते हुए ये भी कहा कि मेरा एक्स, सबका एक्स था, इसलिए वो मेरा भी एक्स बन गया। वहीं करण ने जब पूछा कि एक गलती जो आपने पिछले रिलेशनशिप में की तो सारा का कहना था कि वो रिलेशनशिप ही सबसे बड़ी गलती थी।

जान्हवी से कितनी अलग हैं सारा
करण जौहर ने सारा से पूछा कि जान्हवी और आप बिल्कुल अलग तरीके से पले बढ़े हैं। जहां जान्हवी हमेशा माता - पिता के protection में बड़ी हुईं आप एक टूटे परिवार में बड़ी हुईं। सारा ने कहा, बोनी अंकल और मेरे पापा दोनों ही ये देखेंगे इसलिए कुछ कहना सही नहीं होगा। लेकिन हां, मुझे बड़े होते हुए कभी भी अपने पिता की कमी महसूस नहीं हुई। और ऐसा इसलिए भी था क्योंकि वो हमेशा केवल एक फोन कॉल की दूरी पर ही मेरे साथ थे।

मां पर बोलीं सारा अली खान
सारा अली खान ने अपनी मां के बारे में भी बात करते हुए कहा कि उन्होंने कभी हमें ऐसा Protect करके बड़ा नहीं किया। अभी भी वो देखिए आईं, उन्होंने देखा हेयर, मेकअप, ड्रेस सब सही है और वो चली गईं। वो अक्सर ऐसा ही करती हैं। हालांकि, सारा ने ये माना कि घर में उनकी नहीं चलती हैं। करण जौहर ने जब उनसे ये सवाल पूछा तो सारा ने पलट कर पूछा - आप मेरी मां से मिले हैं ना? सारा ने ये भी बताया कि वो अपने जीवन में काफी बड़ी गुंडी रही हैं और उन्होंने लोगों को Bully किया है।

सोच समझकर मांगना
जब सारा अली खान विजय देवराकोंडा के बारे में बात कर रही थीं तो करण ने कहा इस शो में जो कहो वो सच हो जाता है। आलिया, रणबीर के बारे में कहती थीं उनकी शादी हो गई। कैटरीना ने विकी का नाम लिया, उनकी शादी हो गई। ऐसे में सारा का कहना था कि मैं सिर्फ भंसाली भंसाली बोलूंगी। साथ ही साथ सारा ने करण जौहर और भंसाली की फिल्में मांगना शुरू कर दिया।

ज़रूरत से ज़्यादा प्यार मिला
सारा अली खान का कहना था कि उन्हें ज़रूरत से ज़्यादा प्यार मिला। केदारनाथ और सिंबा दोनों एक ही महीने में रिलीज़ हुईं। इन दोनों फिल्मों के लिए उन्हें जितना प्यार मिला, उसकी वो हकदार नहीं थी। ऐसे में जब लव आजकल 2 फ्लॉप हुई तो वो सारा के लिए एक झटका जैसा था। कोरोना के समय भी सारा इसलिए परेशान थीं क्योंकि वो फिल्में करना चाहती थीं, काम करना चाहती थीं और उनके करियर के दो साल बिना काम के निकल गए।


Click it and Unblock the Notifications