कॉफी विद करण के नए एपिसोड पर दिखेगी सारा - जान्हवी की दोस्ती, इस एक्टर के लिए झगड़ा करती दिखीं, देखिए प्रोमो
कॉफी विद करण का नया सीज़न शुरू हो चुका है और प्रीमियर एपिसोड पर शो का आगाज़ करते दिखाई दिए थे रणवीर सिंह और आलिया भट्ट। अब एपिसोड 2 का प्रोमो जारी हो चुका है और इस एपिसोड पर सारा अली खान और जान्हवी कपूर की दोस्ती के अलग अलग रंग दिखाई देने वाले हैं।
प्रोमो में सारा अली खान और जान्हवी कपूर दोनों अपने एक्स बॉयफ्रेंड कार्तिक आर्यन के बारे में मज़ाक उड़ाती दिखीं। दोनों ने अलग अलग समय पर कार्तिक आर्यन को डेट किया है। वहीं दूसरी तरफ दोनों विजय देवरेकोंडा के लिए झगड़ती दिखाई दीं।

साउथ सुपरस्टार, विजय देवरेकोंडा, कई अभिनेत्रियों के क्रश हैं और इन अभिनेत्रियों की लिस्ट में सारा अली खान और जान्हवी कपूर दोनों ही शामिल हैं। इस बात पर दोनों क्यूट सा झगड़ा करती भी दिखाई दीं।
sara ali khan janhvi kapoor koffee with karan season 7 सारा अली खान जान्हवी कपूर कॉफी विद करण सीज़न 7


Click it and Unblock the Notifications