'हीरामंडी : द डायमंड बाजार' का पहला गाना रिलीज, भंसाली ने याद दिला दिए पाकिजा के गुजरे जमाने

Heeramandi Song: फिल्म मेकर संजय लीला भंसाली के निर्देशन में बनी वेब सीरीज 'हीरामंडी : द डायमंड बाजार' का पहला गाना 'सकल बन' शनिवार को रिलीज हो गया। गाने को अमीर खुसरो ने लिखा है और इसे राजा हसन ने अपनी आवाज दी है। गाने के पूरे सेट को गोल्डन रंग से सजाया गया है।
गाने के विजुअल और लिरिक्स देखर गुजरे जमाने की पाकिजा और मीना कुमारी की याद जेहन से निकले का नाम ही नहीं ले रही है। गाने में नजर आ रहीं एक्ट्रेसेज ऋचा चड्ढा, अदिति राव हैदरी, संजीदा सेख ने अपने शाही अंदाज से लोगों का दिल जीता। इस गाने में पारंपरिक डांस देखने को मिला। गाना रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर छा गया।
यह ट्रैक भंसाली म्यूजिक के लेबल के तहत जारी किया गया है। 'हीरामंडी : द डायमंड बाज़ार' में मनीषा कोइराला, अदिति राव हैदरी, ऋचा चड्ढा, संजीदा शेख और शर्मिन सहगल हैं। आने वाली सीरीज ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी।
रिपोर्ट्स के अनुसार इस सीरीज में ऐसे छह से सात गाने होंगे, जिसमें भव्यता की झलक देखने को मिलेगी। बताया जा रहा है कि इस सीरीज के साउंडट्रैक को तैयार करने के लिए संजय लीला भंसाली से एक साल मेहनत की है और यह सीरीज और इसके गाने उनके दिल के बेहद करीब हैं। बीते गुरुवार को निर्माता ने अपना म्यूजिक लेबल लॉन्च किया था, जिसकी जानकारी उन्होंने इंस्टाग्राम पर फैंस को दी थी।
इससे पहले संजय लीला भंसाली ने अपने ओटीटी डेब्यू के बारे में बात की थी और कहा था, 'मैं बड़ी फिल्में बनाता हूं और यह मेरे लिए स्वाभाविक है, लेकिन जब मैं ओटीटी में आया तो मैंने कुछ बड़ा किया। यह अब तक का मेरा सबसे बड़ा प्रोजेक्ट है, इसलिए मैंने यह किया।डिजिटल माध्यम को अपनाने की जरूरत नहीं है, यह एक फिल्म देखने जैसा होगा। यह सिर्फ एक सीरीज नहीं है, बल्कि यह एक दुनिया है और मैं दुनिया भर के दर्शकों के लिए नेटफ्लिक्स पर 'हीरामंडी' के दुनिया में ले जाने के लिए तैयार हूं। मैंने इसके लिए उत्सुक हूं।'


Click it and Unblock the Notifications











