Heeramandi: संजय लीला भंसाली ने 1,60,000 sq ft में बनाया अपनी वेब सीरीज हीरामंडी का विशाल सेट

Heeramandi: चाहे 'हम दिल दे चुके सनम' हो या 'देवदास' हो या फिर कुछ वक्त पहले आई 'पद्मावत' और 'गंगूबाई काठियावाड़ी', संजय लीला भंसाली एक ऐसे फिल्ममेकर हैं जो अपने ग्रैंड मूवी सेट्स और उसकी बारीकियों के लिए जाने जाते हैं जो दर्शकों को एक पूरी तरह से अलग दुनिया से रूबरू कराता है।
ऐसे में ओटीटी को भी अगले स्तर पर ले जाते हुए संजय लीला भंसाली अब 'हीरामंडी' के साथ सामने आ रहे हैं, जो आजादी के पहले के भारत में तवायफों के जीवन में प्रेम और धोखे की कहानियां दर्शाता है, वो भी बिल्कुल उनके सिग्नेचर स्टाइल में, जो आपको एक ऐसी दुनिया में ले जाएगा जहां रानियां प्रॉस्टिट्यूट हुआ करती थीं।
वहीं दर्शक भी अब उस विशिष्ट लुक की उम्मीद करने लगे हैं - जिसमें भरपूर बारीकियां हो। दिलचस्प बात यह है कि यह देखते हुए कि 'हीरामंडी' ग्लोबल दुनिया में देश की सबसे बड़ी ओटीटी पेशकश है, इसमें दांव और भी ऊंचे हैं और इसके लिए फिल्ममेकर का नजरिया और भी महत्वाकांक्षी है।
1,60,000 स्क्वायर फुट का एक विशाल सेट हुआ तैयार
जबकि इससे जुड़ी डिटेल्स अब तक सामने नही आई है, बता दें संजय लीला भंसाली ने गुपचुप तरीके से इस पर काम करना शुरु कर दिया है। जब तक कि वह खुद इसे दुनिया के सामने पेश करने के लिए तैयार नहीं हो जाते। वहीं एक सोर्स से मिली जानकारी के मुताबिक इस सीरीज के लिए लगभग 1,60,000 स्क्वायर फुट का एक विशाल सेट बनाया गया है। निर्देशक व्यक्तिगत रूप से इसकी हर छोटी से छोटी चीज पर गौर कर रहे हैं। अभिनेता के लुक से लेकर, सेट की बारीकियां और आर्ट डिजाइन तक सब कुछ वो देख रहे हैं। यहां तक कि हर सीन के साथ लाइटिंग पर भी वो पैनी नजर रखते हैं जो एक अलग विजुअल विगनेट को कैप्चर करती है।
'हीरामंडी' को अपनी अब तक की सबसे महत्वाकांक्षी परियोजना बताते हुए, संजय लीला भंसाली अपनी आइकोनिक फिल्मों की तुलना में सीरीज में दोगुना जुनून और पैमाना लाते हैं।


Click it and Unblock the Notifications
