एक ही टेक में शेखर सुमन ने हीरामंडी में कर दिया था ओरल सेक्स सीन, हैरान लोग बोले- शुक्रिया...

संजय लीला भंसाली की पहली वेब सीरीज 'हीरामंडी' इन दिनों काफी चर्चा का विषय बनी हुई है और इसे 1 मई को नेटफ्लिक्स पर रिलीज किया गया था। इस दौरान शेखर सुमन ने अपने बेटे अध्ययन के साथ में स्क्रीन शेयर की। शेखर सुमन का आज सीरीज में एक सीन है जहां पर वह ओरल सेक्स करने की एक्टिंग करते नजर आए।
हालांकि शेखर सुमन ने इस सीन को लेकर बात की और बताया कि पहले तो पूरा क्रू हैरान हो गया था कि संजय लीला भंसाली अपनी सीरीज में ऐसा कुछ करवाना चाहते हैं। लेकिन जब सीन शूट हुआ तो सभी लोगों ने उन्हें एक ही टेक में सीन शूट करने के लिए शुक्रिया कहा था।
बता दें कि इस सीन के दौरान शेखर सुमन का किरदार नशे में होता है और मनीषा कोइराला यानी की मल्लिकाजान के साथ में एक कैरियज में जा रहा होता है। इसी दौरान उनका किरदार कैरियज के बाहर पेशाब कर देता है और फिर वापस मुड़ जाता है। शेखर सुमन इस वक्त इतने ज्यादा नशे में होते हैं कि उन्हें होश नहीं होता की मल्लिकाजान किस तरह बैठी हुई है। जिसके चलते वह हवा में ही ओरल सेक्स करने लगते हैं।
जूम एंटरटेनमेंट के साथ बातचीत के दौरान शेखर सुमन ने बताया था कि यह सीन बिल्कुल भी स्क्रिप्ट नहीं था और संजय लीला भंसाली ने उनसे उनके विचार पूछे थे। इस पर संजय लीला भंसाली ने उनकी परमिशन मिली थी। एक्टर ने बताया कि यह सीन बहुत ही आसानी से एक कॉमेडी सीन हो जाता लेकिन एक एक्टर के तौर पर उनका किरदार की भावना को निकालने की कोशिश करनी पड़ी।
शेखर सुमन ने बताया कि वह इस सीन के लिए सेट पर पूरी तरीके से तैयार होकर गए थे। उन्होंने बताया कि सीन शूट होने से पहले संजय लीला भंसाली ने मुझे अपने पास बुलाया और कहा कि मैं इस सीन में एक विचित्र बदलाव करने का सोच रहा हूं। क्या आप इसको करने के लिए तैयार हैं। बाद में फिर मैंने उस सीन को किया। वह एक ही टेक में हो गया था।
शेखर सुमन ने इंटरव्यू के दौरान यह भी बताया कि जब सीन पूरा हुआ तो संजय लीला भंसाली उनके पास आकर बोले कि Magnificent। इसके बाद में पैकअप हो गया था।एक्टर ने बताया कि बाद में सारे टेक्निशियन उनके पास पहुंचे और उनको थैंक यू भी बोला। टेक्निशियन उनसे कहते हैं कि सर धन्यवाद नहीं तो यह सब चलता ही रहता और अगर किसी अभिनेता ने और नहीं पड़ा होता तो 7 घंटे और ज्यादा लग जाते।


Click it and Unblock the Notifications