Heeramandi First Look- हीरामंडी की दुनिया में कातिलाना लगीं मनीषा कोईराला, सोनाक्षी सिन्हा समेत ये 6 हीरोइनें

Heeramandi

संजय लीला भंसाली की मोस्ट अवेटेड सीरीज हीरामंडी को लेकर काफी समय से चर्चा थी और इस वक्त इससे एक बड़ा धमाका हुआ है और फिल्म की स्टारकास्ट का फर्स्ट लुक रिलीज कर दिया गया है। इसको नेटफ्लिक्स पर रिलीज होना है और इस ओटीटी प्लेटफॉर्म ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट करते हुए धमाका किया है। इस फर्स्ट लुक की बात करें तो इसमें मनीषा कोइराला, सोनाक्षी सिन्हा, अदिति राव हैदरी, ऋचा चड्ढा सभी एक्ट्रेस जबरदस्त लुक में नजर आ रही हैं।

नेटफ्लिक्स ने इसको साझा करते हुए लिखा, ''एक और समय, एक और युग, संजय लीला भंसाली द्वारा बनाई गई एक और जादुई दुनिया जिसका हम हिस्सा बनने के लिए इंतजार नहीं कर सकते। यहां हीरामंडी की खूबसूरत और दिलचस्प दुनिया की एक झलक है।''

जैसे ही उनका ये पोस्ट सामने आया वो काफी पसंद किया जा रहा है और लोगों को ये काफी रास आ रहा है। फैंस इसपर रिएक्ट कर रहे हैं और संजय लीला भंसाली को लेकर कई तरह के कमेंट्स कर रहे हैँ। एक यूजर ने लिखा है, ''शानदार दिख रहा है! एल्बम के लिए इंतजार नहीं कर सकत।''

इसके अलावा एक ने लिखा है, ''ये संजय लीला के पास कोठे तवायफ के अलावा कोई और कंटेंट नहीं होता क्या।'' जबकि एक ने लिखा, ''गजब! बहुत ही खूबसूरत! फ्रेम, असेंबल, ध्वनि।'' इस तरह के ढेरों कमेंट्स सामने आ रहे हैं जिसमें कुछ लोग उनको ट्रोल कर रहे हैं तो कुछ कारीफ तारीफ कर रहे हैं।

लेकिन इतना तय है कि संजय लीला भंसाली कुछ धमाकेदार करने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं और उनके फैंस इसकी रिलीज डेट को लेकर काफी उत्सुक हैँ। इस तरह के लुक में इन एक्ट्रेसेस को पहले कभी नहीं देखा गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X