250 करोड़ की Alimony से लेकर ओ अंटावा जैसा आईटम नंबर करने की वजह - सामंथा रूथ प्रभु के #KoffeeSecrets
सामंथा रूथ प्रभु ने कल रात अपना कॉफी डेब्यू किया। सामंथा पहली साउथ इंडियन हीरोइन हैं जो करण जौहर के मशहूर कॉफी काउच पर अपने राज़ खोलती दिखाई दीं। इस दौरान उन्होंने अपने संघर्ष से लेकर अपने स्टारडम तक, साउथ के सबसे बड़े परिवार की बहू बनने से साउथ के सबसे बड़े स्टार से तलाक लेने तक ढेर सारी बातें की।
इतना ही नहीं, सामंथा रूथ प्रभु ने द फैमिली मैन 2 के साथ हिंदी दर्शकों के बीच अपनी पहचान कायम करने पर बात की। शो की शुरूआत में ही करण जौहर ने उनसे उनकी निजी ज़िंदगी पर कुछ सवाल किए।

सामंथा ने करण से चुटकी लेते हुए पूछा कि अभी तो कैमरे के पीछे आपने मुझसे वादा किया था कि निजी ज़िंदगी के बारे में कुछ नहीं पूछेंगे। अब उस वादे का क्या हुआ? इस पर अक्षय कुमार भी करण को ताना मारते दिखाई दिए। हालांकि, सामंथा किसी भी सवाल का जवाब देने से हिचकिचाईं नहीं और उन्होंने दो टूक बातें कीं।
देखिए कॉफी विद करण पर सामंथा रुथ प्रभु ने क्या क्या राज़ खोले।

नागा चैतन्य से तलाक
सामंथा रूथ प्रभु ने बिना किसी हिचक अपने और नागा चैतन्य के तलाक पर बात की। उनका कहना था कि फिलहाल अभी उनके और नागा के रिश्ते इतने ज़्यादा असामान्य हैं कि दोनों अगर एक ही कमरे में रहे तो कुछ ना कुछ ज़रूर टूटेगा। उस कमरे में कोई नुकीली चीज़ भी नहीं होनी चाहिए। लेकिन सामंथा ने इस बात की उम्मीद जताई कि शायद आने वाले समय में उन दोनों के बीच सब कुछ सामान्य हो पाए।

समांथा से अक्किनेनी सरनेम हटाने की कीमत 250 करोड़
सामंथा रूथ प्रभु ने अपने बारे में सबसे अजीब अफवाह सुनने पर बात करते हुए बताया कि मैंने सुना है कि मैंने अपने तलाक का मुआवज़ा 250 करोड़ रूपये लिया है। अब तो मैं हर सुबह उठती हूं और पेपर पढ़ते हुए बस इनकम टैक्स की रेड पड़ने का इंतज़ार करती हूं। इसके बाद अफवाह बनाने वालों को लगा कि ये कहानी काम नहीं कर रही है तो उन्होंने फिर ये कहा कि मैं शादी से पहले ही एक कॉन्ट्रैक्ट PreNup साईन कर चुकी थी और इसलिए मैं मुआवाज़ा नहीं मांग सकती हूं।

दो हीरोइनें बहनों की तरह काम करती हैं
सामंथा ने दो हीरोइनों वाली फिल्म पर भी बात करते हुए बताया कि हाल ही में उन्होंने नयनतारा के साथ एक फिल्म पर काम किया। नयनतारा साउथ की सबसे बड़ी हीरोइन हैं लेकिन फिर भी दोनों ने उस फिल्म पर बहनों की तरह काम किया है। दोनों के बीच कोई मनमुटाव, कोई कुंठा नहीं थी। यहां तक कि शूटिंग के आखिरी दिन दोनों रोते हुए और एक दूसरे के गले लगते हुए एक दूसरे से अलग हुई थीं।

नेपोटिज़्म पर दो टूक बात
बॉलीवुड की ही तरह साउथ की इंडस्ट्री भी नेपोटिज़्म वाली है। बल्कि साउथ में केवल बड़े बड़े सुपरस्टार्स हैं और उनके बच्चे, उनके भाईयों के बच्चे हैं जो सब एक साथ खेल कूद कर बड़े हुए हैं और एक दूसरे को सपोर्ट देने के लिए हमेशा खड़े रहते हैं। सामंथा का कहना था कि अगर कोई पिता अपने बेटे को दौड़ना सिखा रहा है तो केवल एक वक्त तक सिखा पाएगा। रेस तो बेटे को खुद ही जीतनी होती है, पिता केवल रेस ट्रैक के बाहर खड़ा हो सकता है। सुपरस्टार्स के बच्चों के ऊपर बहुत ज़्यादा प्रेशर भी होता है खुद को साबित करने का।

सामंथा के संघर्ष
सामंथा ने अपने संघर्ष के दिनों के बारे में बात करते हुए बताया कि इंडस्ट्री जॉइन करने से पहले उन्होंने ज़्यादा सोचा नहीं था कि उन्हें सुपरस्टार बनना है। उनके घर में पैसों की कमी थी और उनके पापा ने कह दिया था कि वो सामंथा के लोन नहीं चुका सकते हैं बस इसलिए सामंथा ने काम करना शुरू किया। द फैमिली मैन 2 पर बात करते हुए सामंथा ने बताया कि वो हिंदी दर्शकों के बीच अपनी पहुंच बनाना चाहती थीं। उन्होंने ये सीरीज़ तब ही शूट कर ली थी जब पहली रिलीज़ भी नहीं हुई थी।

ओ अंटावा
इस साल की सबसे बड़ी फिल्म पुष्पा के सबसे बड़े गाने ओ अंटावा मामा में ठुमके लगाने के बारे में बताता हुए सामंथा ने कहा कि मैंने ये गाना सोच समझकर किया था। ये गाना पहली बात तो एक तरह का कटाक्ष था और पुरूषों की नज़र पर इससे बेहतर कटाक्ष क्या हो सकता था और मुझसे बेहतर इसे कोई नहीं कर पाता। मेरे पास वो पावर थी कि मैं ये गाना कर पाऊं, इसलिए मैं इस गाने से पीछे नहीं हटी।


Click it and Unblock the Notifications