..................... वरुण धवन की डेब्यू वेब सीरीज Citadel से सीधे बाहर हुईं सामंथा रुथ प्रभु? Samantha Ruth Prabhu out of Varun Dhawan's debut web series Citadel? - Hindi Filmibeat

वरुण धवन की डेब्यू वेब सीरीज Citadel से सीधे बाहर हुईं सामंथा रुथ प्रभु? सामने आया बड़ा कारण

samantha ruth prabhu,

अभिनेता वरुण धवन और सामंथा रुथ प्रभु काफी समय से चर्चा में थे कि वो राज और डीके के प्रोजेक्ट का हिस्सा बनने वाले हैं। जी हां, हम बात कर रहे हैं सिटाडेल की जिसको लेकर चर्चा है। इस सीरीज को भारतीय मूल में बनाने के लिए काफी मेहनत की जा रही है लेकिन अब जो खबर आ रही है वो सामंथा के फैंस को काफी निराश कर सकती है। खबरें हैं कि अभिनेत्री सामंथा रुथ प्रभु ने ये सीरीज करने से इंकार कर दिया है और ऐसा कहा जा रहा है कि उनकी तबियत नहीं ठीक है।

Siasat.com की एक रिपोर्ट के मुताबिक सामंथा अब राज और डीके की वेब सीरीज का हिस्सा नहीं हैं। तेलुगु अभिनेत्री को कथित तौर पर सिटाडेल के भारतीय स्पिनऑफ़ के लिए वरुण धवन के साथ फाइनल किया गया था।

हालांकि इन अफवाहों से फैंस का दिल टूट जाएगा कि सामंथा इस प्रोजेक्ट को छोड़ चुकी हैं। बता दें कि रिपोर्ट यह भी बताती है सामंथा के साथ इस सीरीज को लेकर बात लगभग फाइनल हो चुकी थी लेकिन खराब तबियत की वजह से उन्होने फिल्म को छोड़ देना ही उचित समझा।

हालांकि, इस बारे में उनकी टीम की ओर से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। लेकिन इतना तय माना जा रहा है कि अभिनेत्री इस सीरीज का हिस्सा नहीं बनेगी। ये भी पता चला है कि अभिनेत्री पूरी तरह से ठीक होने तक अभिनय से एक लंबा ब्रेक लेने की योजना बना रही थी।

कुछ समय पहले फिल्म पुष्पा में उन्होने एक दमदार आइटम नंबर किया था जो कि लोगों को काफी पसंद आया था। इस फिल्म के बाद उनको लगातार कई ऑफर्स आ रहे हैं लेकिन वो प्रोजेक्ट्स से जुड़ने के मूड में नहीं हैं। सामंथा रुथ प्रभु साउथ की दमदार अभिनेत्री हैं और फैन फॉलोविंग काफी शानदार है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X