Bigg Boss OTT 2: बिग बॉस ओटीटी 2 की कंटेस्टेट्स लिस्ट के साथ नए होस्ट को लेकर भी सामने आई जानकारी

Bigg Boss OTT 2: सबसे ज्यादा चर्चित और विवादित शो 'बिग बॉस ओटीटी' के पहले सीजन की सफलता के बाद अब मेकर्स शो का दूसरा सीजन ला रहे हैं। बिग बॉस ओटीटी के इस नए सीजन को कौन होस्ट करेंगा और इसमें शामिल होने वाले सद्स्य कौन होगें इसको लेकर जानकारी सामने आ गई है।
खबरों की मानें तो इस बार 'बिग बॉस ओटीटी 2' को करण जौहर नहीं बल्कि सलमान खान होस्ट कर रह हैं, और इसके प्रोमो लिए भाईजान ने शूटिंग पूरी कर ली है।
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो प्रोमो जल्द को रिलीज किया जाएगा। एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, इस बार बिग बॉस ओटीटी के इस नए सीजन में मशहूर सितारे एंटरटेनमेंट का डबल डोज देने वाले हैं।
रिपोर्ट के अनुसार, 'बिग बॉस' सीजन दो में संभावना सेठ ने दर्शकों का काफी मनोरंजन किया था। अब एक बार फिर बिग बॉस ओटीटी के दूसरे सीजन में एक्ट्रेस धमाकेदार एंट्री करने को तैयार हैं।
इसके अलावा 'मन की आवाज प्रतिज्ञा' फेम पूजा गौर, कच्चा बादाम फेम अंजलि अरोड़ा, 'मेरी हानिकारक बीवी' फेम जिया, और पूनम पांडे इस बार बिग बॉस ओटीटी 2 में दिखाई देने वाली हैं।
इसके अलावा शो में शामिल होने वालों नामों में गायक आदित्य नारायण का भी नाम सामने आ रहा है, परंतु अभी पुष्टि किसी भी नाम की नहीं हुई हैं तो जब शो का प्रोमों सामने आ जाएगा तब फैंस को खबर पक्की मिल जाएगी।
आपको बता दें कि जून में शो के नए सीजन की शुरू होने की संभावना की है। इसको लेकर तैयारियां तो जोरो शोरो पर चल रही हैं, फैंस भी इस शो को लेकर बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, जाहिर है कि बिग बॉस एक ऐसा रियालिटी शो है जिसको देखने वालों की संख्या बहुत अधिक होती हैं। सोशल मीडिया पर हमेशा ही बिग बॉस को लेकर ट्रेंड शुरु हो जाते हैं जैसे ही नया सीजन शुरु होता है।


Click it and Unblock the Notifications
