इस ओटीटी प्लेटफॉर्म ने खरीदा 'किसी का भाई किसी की जान' के राइट्स, रकम जान चौंक जाएंगे आप

Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan OTT rights sold: सलमान खान की फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' सिनेमाघरों में अच्छी कमाई कर रही है। फिल्म को समीक्षकों से मिली जुली प्रतिक्रिया मिली थी। फिल्म वर्ल्डवाइड 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर चुकी है। अब फिल्म के ओटीटी राइट्स भी बिक चुके हैं।
हालांकि, सलमान खान की इस फिल्म के ओटीटी राइट्स काफी सस्ते में बिक गए हैं। कई मीडिया रिपोर्ट की मानें तो फिल्म के ओटीटी राइट्स 80 करोड़ रुपए में बिके हैं। हालांकि, अभी तक इस बात की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। हाल ही में शाहरुख खान की फिल्म 'पठान' की ओटीटी राइट्स लगभग 100 करोड़ में बिकी थी।
इस लिहाज से देखा जाए तो सलमान खान की फिल्म के ओटीटी राइट्स काफी कम रकम में बिके हैं। बता दें कि, बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन 15.81 करोड़ की औसत शुरुआत के बाद, सलमान खान की फिल्म ने दूसरे दिन 62.89% की उछाल के साथ 25.75 करोड़ की कमाई की थी। तीसरे दिन (रविवार), फिल्म ने एक शानदार पकड़ बनाते हुए 26.61 करोड़ का कलेक्शन किया।
फिल्म ने 24 अप्रैल को 10.17 करोड़ की कमाई की है। निश्चित रूप से, यह एक बेहतरीन आंकड़ा है। इसी के साथ चार दिनों में 'किसी का भाई किसी की जान' की कुल कमाई 78.34 करोड़ तक पहुंच चुकी है। वहीं, वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर 120 करोड़ पार जा चुकी है।
इस फिल्म की स्टारकास्ट की बात करें तो सलमान खान के अलावा फिल्म में पूजा हेगड़े, शहनाज गिल, राघव जुयाल, सिद्धार्थ निगम, वेंकटेश, भूमिका चावला जैसे कलाकार हैं। फिल्म 21 अप्रैल, 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई। यह फरहाद सामजी द्वारा निर्देशित और सलमान खान फिल्म्स द्वारा निर्मित है।


Click it and Unblock the Notifications











