..................... Salman Khan on Bigg Boss OTT 2: won't let anything ‘uncultural’ happen, I hope it is not too uncensored and unfiltered - Hindi Filmibeat

Bigg Boss OTT 2: सुपरस्टार सलमान खान ने साफ लफ्जों में कहा, "कुछ भी कल्चर के खिलाफ नहीं होने दूंगा"

salman-khan-on-bigg-boss-ott-2-won-t-let-anything-uncultural-happen-i-hope-it-is-not-too-uncensored

Salman Khan on Bigg Boss OTT 2: सलमान खान लंबे समय से बिग बॉस शो होस्ट करते आ रहे हैं, लेकिन अब वह पहली बार रियलिटी शो के ओटीटी वर्जन को होस्ट करेंगे। बीते दिन सुपरस्टार ने एक इवेंट के दौरान शो के बारे में खुलकर बातें की हैं और साफ तौर पर कहा का कि वो शो में भारतीय संस्कृति के खिलाफ कुछ भी नहीं होने देंगे।

सलमान खान ने कहा, "मैं बिग बॉस ओटीटी पर भी कुछ ऐसा नहीं होने दूंगा जो संस्कृति के खिलाफ है। मुझे लगता है कि ओटीटी पर दिशानिर्देश भी लागू किए गए हैं जो कंटेंट के सुधार के लिए जरूरी है।"

संस्कृति के खिलाफ कुछ नहीं होने दूंगा

बिग बॉस ओटीटी 2 से जुड़ी अपनी अपेक्षाओं के बारे में बात करते हुए सलमान खान ने कहा, 'मैं हमेशा बिग बॉस के लिए एक्साइटेड रहता हूं। लेकिन पहली बार ओटीटी कर रहा हूं। देखते हैं क्या होता है। मुझे उम्मीद है कि यह बहुत अधिक अनसेंसर्ड और अनफिल्टर्ड नहीं होगा.. और यदि ऐसा होगा तो मैं इसे खुद ही कंट्रोल करूंगा। शो हमारी संस्कृति को ध्यान में रखते हुए चलना चाहिए और इसलिए मैं बिग बॉस ओटीटी का हिस्सा बना हूं।"

करण जौहर को क्यों किया रिप्लेस!

बिग बॉस ओटीटी का पहला सीजन करण जौहर ने होस्ट किया था। उन्हें रिप्लेस करने को लेकर सलमान खान ने कहा, "दरअसल, करण और फराह अभी उपलब्ध नहीं थे। वो दूसरे प्रोजेक्ट्स में बिजी थे। इसीलिए मुझे बिग बॉस ओटीटी करना पड़ रहा है।"

Read more about: salman khan bigg boss ott 2
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X