..................... Salman Khan family drama movies that are present on ott, see complete list. कभी आदर्श बेटे तो कभी प्यारे मामू बनकर सलमान खान ने जीता दिल, OTT पर मिस ना करें उनकी ये फिल्में। - Hindi Filmibeat

कभी आदर्श बेटे तो कभी प्यारे मामू बनकर सलमान खान ने जीता दिल, OTT पर मिस ना करें उनकी ये फिल्में

salman khan

Salman Khan Family Movies on OTT: सलमान खान इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' को लेकर सुर्खियों में हैं। फिल्म 21 अप्रैल को रिलीज के लिए तैयार है। फिल्म में सलमान खान धमाकेदार एक्शन करते नजर आएंगे। बात चाहे एक्शन, कॉमेडी, रोमांटिक या पारिवारिक फिल्मों की हो सलमान खान हर अवतार में सिने प्रेमियों का दिल जीत लेते हैं।

सलमान खान के फैंस उनकी फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। अब ऐसे में अगर आपको भी सलमान खान के फैन हैं और उनकी खासकर पारिवारिक फिल्में पसंद है तो जाहिर है आप भी इन फिल्मों को बार-बार देखना चाहेंगे। सलमान खान की हर फिल्म उनके फैंस के लिए बेहद खास होती है।

आपके लिए सलमान खान उनकी बेस्ट फैमिली ड्रामा फिल्मों की लिस्ट लेकर आए हैं जो ओटीटी पर मौजूद हैं। आप भी देखिए पूरी लिस्ट-

मैंने प्यार किया

सलमान खान ने करियर की शुरुआत में 'मैंने प्यार किया' से लोगों का दिल जीत लिया था। इस फिल्म में सलमान और भाग्य श्री के रोमांस को दर्शकों ने काफी पसंद किया था। पूरी तरह से इस फैमिली ड्रामा फिल्म को आज भी दर्शक पसंद करते हैं। इस फिल्म को आप जी5 पर एन्जॉय कर सकते हैं।

हम आपके हैं कौन

बॉलीवुड की सबसे आइकॉनिक फिल्मों में शुमार 'हम आपके हैं कौन' आज भी लोगों की चहेती फिल्म है। सलमान खान और माधुरी दीक्षित की इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया था। फिल्म के गाने से लेकर हर एक सीन तक लोगों को पसंद आई थी। फिल्म में सलमान खान ने लवर ब्वॉय के अलावा आदर्श बेटे, भाई और देवर थे। यह फिल्म नेटफ्लिक्स पर मौजूद है।

हम साथ-साथ हैं

सूरज बड़जात्या की फिल्म 'हम साथ-साथ हैं' में सलमान खान ने आदर्श बेटे और भाई का किरदार निभाया था। फिल्म के इस शर्मीले 'प्रेम' को हर किसी ने बेहद पसंद किया था। यह फिल्म प्राइम वीडियो पर मौजूद है।

हम दिल दे चुके सनम

'हम दिल दे चुके सनम' में गुजरात की एक ज्वाइंट फैमिली को दिखाया गया था। सलमान खान भले इस फिल्म में संगीत सीखने के लिए घर आए थे लेकिन वो घर की बेटी नंदिनी को दिल दे बैठे थे। यह फिल्म और इसके गाने खूब पॉपुलर हुए थे। इस फिल्म को आप प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं।

बजरंगी भाईजान

बजरंगी भाईजान में सलमान खान एक बच्ची को उसके माता-पिता से मिलवाने के लिए भारत से पाकिस्तान पहुंच जाते हैं। फिल्म में सलमान खान के भोले-भाले किरदार ने हर किसी का दिल जीत लिया था। फिल्म के क्लाईमैक्स में जब मुन्नी सलमान खान को मामू पुकारती है तो कई लोगों की आखें नम हो जाती है। यह फिल्म डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर मौजूद है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X