जब सिर के ऊपर दिखने वाली लाइन खोले S*X लाइफ का राज, K-ड्रामा 'S Line' बना मिस्ट्री और रोमांच का तूफान

S Line Korean drama: इस महीने की शुरुआत में रिलीज हुए कोरियन ड्रामा 'S Line' ने अपने अलग और बोल्ड कॉन्सेप्ट की वजह से दर्शकों का खूब ध्यान खींचा। इसकी कहानी इतनी अनोखी है कि लोग इसके कॉन्सेप्ट से ही हैरान हो रहे हैं। सोचिए अगर आपके सिर के ऊपर एक लाल चमकती लाइन जा रही हो, जो आपके पुराने लव एक्सपीरिएंस को सबके सामने उजागर कर दे, कुछ ऐसा ही है इस सीरीज का प्लॉट।
इस सीरीज में ली सू-ह्युक, ली दा-ही और एरिन ने अहम रोल निभाए हैं। शुरुआत में यह कहानी केवल अतीत के रिश्तों को उजागर करने तक सीमित लगती है, लेकिन जैसे-जैसे एपिसोड आगे बढ़ते हैं, एक चौंकाने वाला मर्डर कहानी को थ्रिलर में बदल देती है। अब जब यह शो अपने अंतिम एपिसोड की ओर बढ़ रहा है, दर्शकों में जानने के लिए एक्साइटमेंट है कि इसका अंत कैसे होगा।
S Line की कहानी क्या है?
माई ड्रामा लिस्ट के अनुसार, यह शो एक ऐसी रहस्यमयी रेड लाइन पर आधारित है, जो लोगों के सिर के ऊपर दिखाई देती है और उन्हें उन लोगों से जोड़ती है जिनसे उनका यौन संबंध रहा हो। हान जी उक एक जासूस है जो इन रेखाओं के पीछे की सच्चाई का पता लगाना चाहता है। ली ग्यू जिन एक अजीब स्वभाव वाले हाई स्कूल टीचर हैं। सिन ह्योन हॉप एक ऐसा स्टूडेंट है जो जन्म से ही इन लाल रेखाओं को देख सकता है।
डायरेक्टर ने क्या कहा?
इस वेबटून आधारित सीरीज को डायरेक्टर आह्न जू-यंग ने एक नया ट्रीटमेंट दिया है। उन्होंने बताया कि जब उन्होंने पहली बार इस प्रोजेक्ट को देखा, तो सवाल यह था कि क्या इन "S लाइन्स" की दुनिया को रियलिस्टिक अंदाज में दिखाया जा सकता है।
क्यों देखना चाहिए S Line?
ये वेब सीरीज बोल्ड तो है ही लेकिन इसकी कहानी काफी इमोशनल है। रोमांस और मर्डर मिस्ट्री का कॉम्बिनेशन इस वेब सीरीज को और खास बनाता है। अनोखा कांसेप्ट जो रिश्तों, सीक्रेट और समाज में एक्सेप्टेंस को चैलेंज करता है। अगर आप कुछ अलग और थ्रिल से भरपूर देखना चाहते हैं, तो S Line जरूर आपकी लिस्ट में होना चाहिए।


Click it and Unblock the Notifications











