क्या आपको पसंद है Salman Khan का रोमांटिक अंदाज? ओटीटी पर फटाफट देख डालें भाईजान की ये फिल्में

Salman Khan Romantic Movies on OTT: सलमान खान इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' को लेकर सुर्खियों में हैं। फिल्म 21 अप्रैल को रिलीज के लिए तैयार है। फिल्म में सलमान खान धमाकेदार एक्शन करते नजर आएंगे। बात चाहे एक्शन, कॉमेडी या रोमांटिक फिल्मों की हो सलमान खान हर अवतार में सिने प्रेमियों का दिल जीत लेते हैं।
सलमान खान के फैंस उनकी फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। अब ऐसे में अगर आपको भी सलमान खान के फैन हैं और उनकी रोमांटिक फिल्में पसंद है तो जाहिर है आप भी इन फिल्मों को बार-बार देखना चाहेंगे। सलमान खान की हर फिल्म उनके फैंस के लिए बेहद खास होती है।
आपके लिए सलमान खान उन बेस्ट रोमांटिक फिल्मों की लिस्ट लेकर आए हैं जो ओटीटी पर मौजूद हैं। आप भी देखिए पूरी लिस्ट-
तेरे नाम
'तेरे नाम' सलमान खान की सबसे बेहतरीन फिल्मों में गिनी जाती है। इस फिल्म ने 2003 में बॉक्स ऑफिस पर खूब कमाई की थी। खासकर युवाओं ने इसे खूब पसंद किया था। इस फिल्म में सलमान खान की हेयरस्टाइल इस कदर पॉपुलर हुई थी कि कई युवाओं ने तब इसे अपनाया था। इस फिल्म को आप जी5 पर देख सकते हैं।
हम आपके हैं कौन
बॉलीवुड की सबसे आइकॉनिक फिल्मों में शुमार 'हम आपके हैं कौन' आज भी लोगों की चहेती फिल्म है। सलमान खान और माधुरी दीक्षित की इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया था। यह फिल्म नेटफ्लिक्स पर मौजूद है।
मैंने प्यार किया
सलमान खान ने करियर की शुरुआत में 'मैंने प्यार किया' से लोगों का दिल जीत लिया था। इस फिल्म में सलमान और भाग्य श्री के रोमांस को दर्शकों ने काफी पसंद किया था। इस फिल्म को आप जी5 पर एन्जॉय कर सकते हैं।
प्रेम रतन धन पायो
सूरज बड़जात्या के निर्देशन में बनी फिल्म 'प्रेम रतन धन पायो' ने बॉक्स ऑफिस पर छप्पड़ फाड़ कमाई की थी। इस फिल्म में लंबे अरसे बाद सलमान खान प्रेम के अवतार में नजर आए थे। यह फिल्म डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर मौजूद है।
हम दिल दे चुके सनम
'हम दिल दे चुके सनम' में सलमान खान और ऐश्वर्या राय की जोड़ी ने सिल्वर स्क्रीन पर धमाल मचा दिया था। संजय लीला भंसाली की इस फिल्म ने सफलता के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए थे। फिल्म के गाने आज भी लोगों के जुबान पर हैं। यह फिल्म प्राइम वीडियो पर मौजूद है।


Click it and Unblock the Notifications