रोहित शेट्टी का खुलासा- कार एक्शन सीक्वेंस की शूटिंग के बाद, मैं शाम को ऑटो मैं घर जाता हूं

43जदगह अमेज़न मिनी टीवी पर साप्ताहिक कॉमेडी शो केस तो बनता है के नवीनतम एपिसोड की झलक सामने आयी है। इस बार गेस्ट बन कर आए हैं, डायरेक्टर रोहित शेट्टी । सारे आरोपों को झेलते हुए रोहित शेट्टी ने खुलासा किया कि उन्हें लगता है कि उनके सेट पर न्यूटन की आत्मा है। ब्लॉकबस्टर निर्देशक ने यह भी उल्लेख किया कि एलोन मस्क उनकी वजह से भारत नहीं आते हैं और बिच्छू के स्टार चिन्ह वाले लोग उनके करीब नहीं आते हैं।

एक्शन डायरेक्टर के साथ बातचीत में, जनता के वकील, रितेश देशमुख, ने रोहित शेट्टी से पूछा कि क्या उनके ड्राइवर को कार एक्शन दृश्यों के दौरान अपनी कार का उपयोग करने के बारे में चिंता है, "रोहित सर आप मुझे ये बताएंगे की जब आप एक एक्शन सीक्वेंस शूट कर रहे हैं, सारी गाडिय़ों में अगर एक गाड़ी कम दिखी तो कहीं आपकी नजर आपकी ही गाड़ी पर जाती है ?

Rohit Shetty

और आपका ड्राइवर बोलता होगा सर इसे तो छोड़ दीजिए, ये तो आपको शादी में मिली थी। जिस पर रोहित ने जवाब दिया, "मेरे जो ड्राइवर है वो समझदार है। जब भी मैं कार का एक्शन सीक्वेंस शूट करता हूं तो वो गाड़ी ऐसी जगह पार्क करता है की मुझे ही नहीं मिलती। मैं शाम को घर ऑटो मैं जाता हूं"।

गौरतलब है कि केस तो बनता है एक अनोखा साप्ताहिक कॉमेडी शो है जिसमें रितेश देशमुख और वरुण शर्मा क्रमशः सरकारी वकील और बचाव पक्ष के वकील की भूमिका निभाते हैं। इसमें कुशा कपिला को जज के रूप में भी दिखाया गया है जो बॉलीवुड की सबसे बड़ी हस्तियों के भाग्य का फैसला करती है। एपिसोड का पूरा मज़ा लें, केवल अमेज़न मिनीटीवी पर अमेज़न शॉपिंग ऐप के भीतर वो भी फ्री।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X