आरजे महवश के इंटिमेट सीन्स वायरल होते ही हिल गया इंटरनेट, लोग बोले- 'चहल भाई तो नहीं देख पाएंगे'

rj mahvash yuzvendra chahal

RJ Mahvash intimate scene in Web Series- क्रिकेटर युजवेंद्र चहल इस वक्त क्रिकेट के अलावा आरजे महवश के साथ अपनी अफेयर की अफवाहों को लेकर भी चर्चा में चल रहे हैं। लेकिन इस बीच आरजे महवश एक वेब सीरीज का हिस्सा बनीं हैं जिसके ट्रेलर ने रिलीज होकर धमाका कर दिया है।

इस सीरीज में आरजे महवश दमदार काम करती नजर आने वाली है। वेब सीरीज का नाम 'प्यार, पैसा, प्रॉफिट' (Pyar Paisa Profit) है और ये सीरीज अमजेन प्राइम वीडियो पर रिलीज होने वाली है। ट्रेलर के रिलीज होते ही लोग युजवेंद्र चहल को लेकर बातें कर रहे हैं।

इसका कारण ये है कि सीरीज में आरजे महवश को एक सीन में इंटिमेट होते हुए देखा जा सकता है। हालांकि उनका किरदार किस तरह का होगा इसको लेकर किसी तरह का कोई खुलासा नहीं हुआ है।

उनके इंटिमेट और रोमांटिक सीन्स को लेकर लोग बातें कर रहे हैं और चहल का नाम लेकर कह रहे हैं कि भाई से शायद ये सब नहीं देखा जाएगा। हालांकि चहल ने किसी भी तरह के कमेंट्स पर रिएक्ट नहीं किया है।

क्या कर रहे हैं लोग?

इस ट्रेलर को साझा करते ही कमेंट बॉक्स में लोगों ने जमकर मजे लिए हैं। किसी ने लिखा, ''इस ट्रेलर को चहल भाई नहीं देख पाएंगे'' तो किसी का कहना है, ''उन्होने तो वाच लिस्ट में ही डाल दिया।'' किसी का कहना है कि, ''चहल भाई ने पहले ही लाइक कर दिया।'' इस तरह से लोग लगातार युजवेंद्र चहल के मजे ले रहे हैं। क्रिकेटर ने किसी को भी जवाब नहीं दिया है।

कब रिलीज होगी वेब सीरीज

अमेजन प्राइम वीडियो पर आए दिन शानदार वेब सीरीज रिलीज होती रहती है। ये वेब सीरीज आज यानि 7 मई 2025 को रिलीज हो चुकी है और फ्री में ये यूजर्स के लिए उपलब्ध है। आरजे महवश इस सीरीज में कैसा काम करती हैं और लोग उनको कितना पसंद करते हैं ये तो आने वाला वक्त ही बताएगा। फिलहाल आप देखिए ये ट्रेलर जिसके बाद युजवेंद्र चहल को लेकर मजाक किया जा रहा है..

Read more about: rj mahvash yuzvendra chahal
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X