भूटान में हुआ जन्म, अब टीवी के बड़े-बड़े दिग्गजों को टक्कर देने लॉकअप में बंद हुए 22 साल के रियाज अली

Riyaz Aly In Lock Upp 2: नेटफ्लिक्स का मशहूर रियलिटी शो लॉकअप सीजन 2 इस समय काफी ज्यादा चर्चा बटोर रहा है। इस शो में टीवी के काफी सारे मशहूर चेहरों को देखा जा रहा है। एक्टर्स के बीच यूट्यूबर और सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर रियाज अली भी लॉकअप में आए हैं।

Riyaz Aly

रियाज अली की उम्र अभी सिर्फ 22 साल है और बेहद छोटी सी उम्र में लॉकअप में आना काफी बड़ी बात है। वैसे लॉकअप में आकर वह क्या कमाल करने वाले हैं यह तो आने वाले वक्त में ही पता लगेगा। लेकिन यहां हम जानेंगे कि इतनी छोटी सी उम्र में इतने बड़े प्लेटफार्म तक वह कैसे पहुंचे।

भूटान में जन्मे इस इनफ्लुएंसर ने मारी लॉकअप में एंट्री

जानकारी के लिए आपको बता दें कि रियाज अली का जन्म भूटान की एक मिडिल क्लास फैमिली में हुआ और अब उनका परिवार भारत में ही रहता है। बहुत कम लोगों को पता है कि रियाज अली का असली नाम रियाज आफरीन है और टिक टॉक के वक्त उन्होंने टिक टॉक वीडियो बनाना शुरू किया। उनके वीडियो हिंदुस्तान में काफी पसंद किए गए थे।

रियाज अली की हुई थी आलोचना

बहुत ही कम वक्त में रियाज अली ने और टिकटॉक पर काफी अच्छी खासी फैन फॉलोइंग हासिल कर ली थी और उन्हें हिंदी म्यूजिक वीडियो के ऑफर भी मिलने लग गए थे। सक्सेस के बीच में रियाज अली को काफी ट्रोलिंग का भी सामना करना पड़ा था।

दरअसल करीमन ने भी रियाज अली को लेकर बहुत सारे रोस्टिंग वीडियो बना दिए थे और इसकी वजह से उनका फ्री में पीआर हुआ। वहीं दूसरी तरफ लोगों का प्यार भी था। रियाज अली ने फैंस के प्यार पर ही फोकस किया और हेटर्स को पूरी तरीके से इग्नोर कर दिया।

90 किलो हो गया था वजन

रियाज अली टिकटॉक वीडियो की क्वालिटी पर काम करते रहे और फैंस के दोनों पर राज करते रहे। लेकिन साल 2020 में उन्होंने भारत के नंबर वन टिकटॉकर का खिताब हासिल कर लिया था और एक वक्त के बाद उनका वजन 90 किलो हो गया था। इसीलिए उन्होंने अपने स्वास्थ्य पर ध्यान देना शुरू कर दिया।

6 साल में करोड़ों के मालिक बने रियाज अली

पिछले 6 सालों के अंदर रियाज अली ने खूब दौलत और शोहरत कमाई है। आज के वक्त में इंस्टाग्राम पर उनके 26 मिलियन से भी ज्यादा फॉलोअर्स है और उनका बचपन भले ही तंगी में गुजारा हो लेकिन आज वह एक आलीशान जिंदगी जी रहे हैं। उनके पास में करोड़ों की संपत्ति है।

Read more about: lock upp 2
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X