..................... Review Sony Liv Web series Nirmal pathak ki Ghar wapsi strong script with fantastic cast। रिव्यू सोनी लिव वेब सीरीज निर्मल पाठक की घर वापसी मजबूत स्क्रिप्ट और बढ़िया कास्ट - Hindi Filmibeat

Review: 'निर्मल पाठक की घर वापसी' सीरीज की लाजवाब कहानी सीधे दिल पर दस्तक देती है

Rating:
3.0/5

वेब सीरीज- निर्मल पाठक की घर वापसी

कहां देखें- सोनी लिव

कलाकार-वैभव तत्ववादी, आकाश मखीजा, विनीत कुमार, पंकज झा, गरिमा सिंह

Nirmal pathak ki Ghar wapsi

ओटीटी की दुनिया में इन दिनों देहाती कहानियों का जमावड़ा सा लगा हुआ है। इस फेहरिस्त में सोनी लिव की नई सीरीज निर्मल पाठक की घर वापसी है। निर्मल पाठक जब 24 साल बाद अपने पैतृक गांव बिहार आते हैं तो कैसे वह गांव की दुनिया से उत्साह और दर्द और परेशानी का सामना करते हैं। बिहार के एक छोटे से गांव में जब निर्मल पाठक की शहर से वापसी होती है तो उनका स्वागत एक स्टार की तरह होता है।

परिवार और गांव से सम्मान पाकर निर्मल पाठक एक तरफ जहां अपना कद बढ़ा हुआ पाते हैं तो वहीं जाति प्रथा, भेदभाव और ऊंच- नीच की सोच देख आश्चर्य भी प्रकट करते हैं। जहां अपनी विचारधारा से वह गांव की जड़ में समाई हुई जातिवाद, लिंगवाद, पितृसत्ता को खत्म करने के लिए किन हालातों का सामना करते हैं इसी के ईद-गिर्द घूमती है निर्मल पाठक की घर वापसी। क्या निर्मल पाठक अपनी जन्मभूमि में बदलाव ला पाएंगे इसी सोच को दर्शाती है यह सीरीज।

एक गंभीर कहानी होने के बाद भी निर्मल पाठक का किरदार और परिवार भावुकता, हास्य और मनोरंजन की सैर पर लेकर जाएगा। इस सीरीज में महिला सशक्तिकरण, जनसंख्या, नियंत्रण, अंधविश्वास, दहेज प्रथा और गांव की राजनीति को एक ही पानी में घोलकर स्वादानुसार पिलाने की कवायद की है।

5 एपिसोड की सीरीज में ग्रामीण भारत की हकीकत को चरित्र किया गया है। लेखक राहुल पांडे की लेखनी गढ़ी हुई स्क्रीन पर दिखाई देती है।मराठी सिनेमा का बड़ा चेहरा वैभव तत्ववादी ने निर्मल पाठक के किरदार के साथ पूरा इंसाफ किया है। विनीत कुमार, पंकज झा, कुमार सौरभ अपने किरदार को निभा ले जाते हैं। एक्ट्रेस अलका अमीन भी कहानी में जंचती हैं। स्क्रीनप्ले कहानी को पूरी तरह से खिलने का अवसर देते हुए दिल में घर कर लेती है। गांव की महक संवादों में रस घोलती हुई सुनाई देती है। राहुल पांडे और सतीश नायर के निर्देशन में बनी यह वेब सीरीज में काबिल कलाकारों की लंबी फेहरिस्त है। वैभव तत्ववादी, आकाश मखीजा, विनीत कुमार, पंकज झा, गरिमा सिंह और इशिता गांगुली मुख्य भूमिका निभाई है।

क्यों देखें- निर्मल पाठक की घर वापसी गांव के इंद्रधनुषी रंग के साथ समाज के लिए आईना भी है। मन में बस जाएगा निर्मल पाठक का गांव और परिवार। फिल्मीबीट हिंदी की तरफ से सीरीज को 3 स्टार की रेटिंग।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X