..................... Ranveer Singh reveals his suhaagraat with deepika padukone and other secrets on Koffee with Karan | दीपिका के साथ सुहागरात से वैनिटी वैन में सेक्स तक रणवीर सिंह के खुलासे - Hindi Filmibeat

कॉफी विद करण में रणवीर सिंह के खुलासे: दीपिका पादुकोण के साथ सुहागरात से लेकर उर्फी जावेद के कपड़ों तक

कॉफी विद करण के नए सीज़न की शुरूआत हुई रणवीर सिंह और आलिया भट्ट के साथ। इस दौरान, दोनों ने एक दूसरे के बारे में और अपने बारे में ढेर सारे खुलासे किए। सबसे बड़ा खुलासा तो यही था कि रणवीर सिंह और आलिया भट्ट एक दूसरे के इतने अच्छे दोस्त हैं।

दोनों की केमिस्ट्री शो के दौरान साफ दिखाई दी। वहीं रणवीर इमोशनल हो कर ये भी कहते दिखाई दिए कि अगर सब कुछ ठीक रहा तो वो ज़िंदगी भर ये दोस्ती निभाना चाहेंगे। इस बात पर आलिया भी इमोशनल होती दिखीं।

ranveer-singh-reveals-his-suhaagraat-with-deepika-padukone-and-other-secrets-on-koffee-with-karan

खुलासों की बात करें तो इस दौरान, रणवीर सिंह ने हर तरह का खुलासा किया। अपनी सेक्स लाईफ से लेकर अपनी शादीशुदा ज़िंदगी तक। रणवीर ने बताया कि उन्हें अपनी वैनिटी वैन में सोना पसंद है क्योंकि सुबह उठकर सेट पर लौटने की जल्दी नहीं रहेगी, टेंशन नहीं रहेगा कि आलिया फोन करेगी, करण फोन करेगा, लेट ना हो जाऊं।

वहीं रणवीर ने ये भी बताया कि उन्होंने वैनिटी वैन में भी सेक्स किया हुआ है। भले ही इसमें रिस्क रहता है लेकिन रिस्क के साथ अलग ही मज़ा रहता है। देखिए रणवीर ने खोले कौन कौन से Koffee Secrets

सुहाग रात पर सेक्स

सुहाग रात पर सेक्स

रणवीर सिंह का कहना है कि सुहागरात की रात उन्होंने सुहागरात मनाई हुई है। हालांकि, आलिया का कहना था कि ये रणवीर को छोड़कर और कोई नहीं कर सकता है। क्योंकि सुहागरात पर हर कोई इतना थका होता है कि केवल सोना चाहता है। लेकिन रणवीर का कहना था कि वो सुहागरात पर सुहागरात मना चुके हैं। उनका ये जवाब सुनकर आलिया और करण दोनों के पास शब्द ही नहीं बचे थे।

उर्फी जावेद का भी ज़िक्र

उर्फी जावेद का भी ज़िक्र

इस दौरान, रणवीर सिंह ने अपने रैपिड फायर के दौरान, उर्फी जावेद और उनके कपड़ों का भी ज़िक्र किया। रणवीर का कहना था कि उर्फी जावेद अपने कपड़े रिपीट नहीं करना चाहेंगी। हालांकि, उनके रैपिड फायर में उर्फी जावेद का नाम सुनकर आलिया चौंक गईं। करण ने आलिया को समझाया कि उर्फी क्या करती हैं। इसके अलावा रणवीर ने बताया कि उन्होंने आखिरी बार कियारा आडवाणी को Stalk किया है। क्योंकि वो stalk करने लायक हैं।

दीपिका का नाम

दीपिका का नाम

ये पूछे जाने पर कि उनके फोन पर दीपिका का नंबर किस नाम से Save है रणबीर ने बताया कि दीपिका का नंबर Baby के नाम से save है। इसके साथ ही एक बेबी इमोजी और ढेर सारे गुलाबी रंग के दिल बने हुए हैं। रणवीर और दीपिका के रिलेशनशिप को 10 साल हो चुके हैं।

गजिनी हैं रणवीर सिंह

गजिनी हैं रणवीर सिंह

शो की शुरूआत के दौरान, करण जौहर ने बताया कि वो कई सालों बाद लौट रहे हैं क्योंकि इस शो के बारे में इतना कुछ कहा गया कि वो समझ नहीं पा रहे थे लौटें या नहीं। इस पर आलिया ने भी मज़ेदार रिएक्शन दिया। (बात हो रही थी कंगना रनौत के एपिसोड की जिसके बाद करण जौहर को नेपोटिज़्म का देवता और मूवी माफिया कहा जाने लगा था।)। लेकिन रणवीर सिंह इस बारे में याद नहीं कर पाए और समझ नहीं पाए किस बारे में बात हो रही है। और यही वजह थी कि करण जौहर ने उन्हें गजिनी कहा। करण का कहना था कि रणवीर को कोई भी बता बस थोड़े ही समय के लिए याद रहती है।

करण के बेहद करीब रणवीर

करण के बेहद करीब रणवीर

आलिया ने बताया कि रणवीर के दिल में करण जौहर के लिए जो इज्‍ज़त है वो बिल्कुल ही अलग स्तर पर है। रणवीर सिंह का भी कहना था कि वो करण को समझते हैं क्योंकि करण की ही तरह, लोग रणवीर को भी अक्सर गलत समझ लेते हैं। रणवीर का कहना था चूंकि वो और करण खुलकर जीने में विश्वास रखते हैं इसलिए लोग अक्सर उन्हें सीरियस नहीं समझते हैं जो कि बिल्कुल गलत है।

पम्मी आंटी हैं रणवीर सिंह

पम्मी आंटी हैं रणवीर सिंह

रणवीर सिंह के अंदर एक पम्मी आंटी रहती हैं जिसका खुलासा करण जौहर और आलिया भट्ट ने किया। आलिया भट्ट ने बताया कि जब वो अपनी शादी की तैयारी कर रही थीं उस दौरान वो रॉकी और रानी की शूटिंग कर रही थीं। इस दौरान, रणवीर सिंह भी पूरी तरह से शादी की तैयारियों में उनका साथ देते थे। चाहे कंगन चुनना हो या फिर कोई आउटफिट। आलिया ने रणवीर को अपनी सखी बताया। यहां तक कि एक दिन आलिया की उनकी हाउस मैनेजर कैरल के साथ अनबन हो गई और रणवीर को जानना था कि आखिर क्या बात हुई। क्या दिक्कत है।

रणवीर सिंह के पास है सेक्स प्लेलिस्ट

रणवीर सिंह के पास है सेक्स प्लेलिस्ट

रणवीर सिंह ने शो के एक सेशन के दौरान बताया कि उनके पास अलग अलग तरह के सेक्स के लिए अलग अलग प्लेलिस्ट है। इसमें soft से लेकर wild सेक्स तक की सारी प्लेलिस्ट मौजूद है। रणवीर का कहना था कि उन्हें म्यूज़िक के साथ माहौल चाहिए होता है। इसके बाद उन्होंने करण जौहर की क्लासिकल प्लेलिस्ट का मज़ाक भी उड़ाया।

दीपिका के परिवार के साथ कैसा है रिश्ता

दीपिका के परिवार के साथ कैसा है रिश्ता

रणवीर सिंह ने बताया कि दीपिका के परिवार के साथ उनका रिश्ता बहुत खास है। उन्हें दीपिका का परिवार काफी पसंद है क्योंकि वो बेहद ज़मीन से जुड़े लोग हैं। रणवीर ने ये खुलासा भी किया कि उनके पास दो तरह के वार्डरोब में हैं। एक में वो कपड़े होते हैं जो वो रोज़ाना पहनते हैं और दूसरे में केवल वो कपड़े जब वो बेंगलुरू में दीपिका के घर जाते हैं।

रणवीर सिंह की मिमिक्री

रणवीर सिंह की मिमिक्री

रणवीर सिंह एक शानदार आर्टिस्ट हैं और इस बात का खुलासा आलिया ने किया कि रणवीर बेहद शानदार मिमिक्री करते हैं। इसके बाद रणवीर ने वरूण धवन, आमिर खान, कार्तिक आर्यन, अजय देवगन और रणबीर की एक्टिंग करके दिखाई। उनके इस अंदाज़ को देखकर करण जौहर भी हैरान रह गए। उन्हें नहीं पता था कि रणवीर सिंह इतने अच्छे से सबकी एक्टिंग करते हैं। इस पर आलिया और रणवीर ने खुलासा किया एक रात उन दोनों ने बैठकर केवल यही किया था। आलिया बस नाम लेती गईं और रणवीर, सबकी एक्टिंग करके दिखाते रहे।

अर्जुन के साथ दिखा Bond

अर्जुन के साथ दिखा Bond

शो के दौरान, जब आलिया और रणवीर को मौका दिया गया कि उन्हें एक एक्टर को कॉल करना है। रणवीर सिंह ने अर्जुन कपूर को फोन लगाया। करण ने बताया कि अर्जुन इस समय भूमि पेडनेकर के साथ कश्मीर में शूटिंग कर रहे हैं और वो किसी और को फोन लगाएं क्योंकि अर्जुन के पास नेटवर्क नहीं होगा। रणवीर का कॉल गया लेकिन अर्जुन ने फोन नहीं उठाया। लेकिन थोड़ी ही देर बाद अर्जुन ने रणवीर को Facetime किया और रणवीर, पॉइंट जीत गए। रणवीर अपने और अर्जुन की दोस्ती पर गर्व करते नज़र आए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X